Salman Khan के घर हुई फायरिंग मामले में जीजा आयुष शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा-'हमारा परिवार इससे...'
Salman Khan Home Firing: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को काफी समय से जान से मारने की धमकी मिल रही थी जिसकी वजह से उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। अब 14 अप्रैल को सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई जिससे ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि परिवार वाले भी परेशान हैं।
इस घटना के बाद मुंबई पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है वहीं सलमान खान के भाई अरबाज खान ने बयान जारी कर बताया था कि इस हमले की वजह से पूरा परिवार काफी परेशान है। वहीं खबर ये भी आई थी कि खान परिवार अपना घर बदलने का प्लान कर रहा है। इस बीच सलमान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ANI को दिए इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने कहा कि, हम उनका परिवार हैं और ये समय हम सबके लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। एक परिवार की तरह हम हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े हैं। मुझे लगता है कि इस वक्त ये सही नहीं होगा कि मैं इस बारे में कोई बयान दूं या फिर किसी भी तरह का कोई कमेंट करूं, क्योंकि ये एक बहुत ही गंभीर मामला है।'
आयुष शर्मा ने आगे कहा, 'मुंबई पुलिस बहुत ही बेहतरीन तरह से इस मामले पर काम कर रही हैं और इसकी अभी भी छानबीन चल रही है। इस वक्त पर बस मैं सबका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने हमारे परिवार को अपना प्यार और दुआएं दी, ये सबके लिए काफी मायने रखता है। आप सब जानते हैं कि इन सबके बाद अब सलमान खान अपने काम पर लौट चुके हैं और मैं भी।'
दरअसल, 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह लगभग 5 बजे फायरिंग हुई। जिसके बाद इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये सिर्फ ट्रेलर था। फिलहाल इस मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की तैयारी में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications