'सलमान खान सामने नहीं बैठ सकता, हकलाने लगता है', भाईजान के बारे में ये क्या बोल गए Aasif Sheikh?
Aasif Sheikh: टीवी शो भाभी जी घर पर हैं से अपनी घर-घर तक पहचान रखने वाले आसिफ शेख एक बार फिर से चर्चा में हैं। क्योंकि इस टीवी शो के नाम पर बनी फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। ऐसे में उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने सलमान खान के बारे में बताया था। सलमान इंडस्ट्री में अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान ने जिस हिसाब एटीट्यूड बनाया हुआ है, उनके सामने हर कोई बच कर रहता है। बिग बॉस में भी उनके अवतार को देख लोग उनसे भिड़ते नहीं हैं।

सलमान के जीवन में एक ऐसे शख्स हैं जिनके सामने उनकी जुबान नहीं खुलती है। वो उनके सामने एक बच्चे की तरह शांत रहते हैं। इतना ही नहीं, अगर वो सामने बैठे हैं तो वो नहीं बैठते हैं। हालांकि इस बात का खुलासा उनके करीबी दोस्त आसिफ शेख ने किया है। आखिर कौन हैं वो शख्स, ये हम आपको अपनी रिपोर्ट में बताएंगे।
आसिफ शेख ने समलान खान के साथ 'करण अर्जुन' फिल्म में काम किया है। एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में बहुत कुछ बताया है। जिसमें उन्होंने सलमान और उनके पिता सलीम खान के रिश्ते पर बात करते हुए कहा, "सलीम सर सलमान के सबसे बड़े आलोचक (क्रिटिक) हैं। वह सीधे तौर पर अपनी राय बताते हैं। वो कभी भी अपनी बातों को घुमा-फिराकर नहीं कहते। भले ही उनका खुद का बेटा एक स्टार है। लेकिन सलीम अंकल खुद भी एक बड़े स्टार हैं। मुझे याद है जब सलमान एक नए स्टार बने थे। बिल्कुल शुरुआती दौर था। तब भी वह अपने पिता के सामने ठीक से बोल नहीं पाते थे और उनकी जुबान लड़खड़ाती थी। अपने पापा से बात करने की सलमान में हिम्मत नहीं होती थी। वह उनका बहुत सम्मान करते हैं।"
आसिफ ने आगे कहा, "मैंने सलमान खान के फार्महाउस पर सलीम अंकल के साथ बहुत समय बिताया है। उनकी बातें बहुत दिलचस्प होती थीं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त है। मैंने उनसे भी बहुत कुछ सीखा है।" बता दें, आसिफ टीवी शो भाबी जी घर पर हैं फिल्म की वजह से चर्चा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications