इंतजार हुआ खत्म, Aashram Season 3 का ट्रेलर लॉन्च, रिलीज डेट भी आई सामने

नई दिल्ली, 13 मई: बॉबी देओल के करियर में 'आश्रम' सीरीज टर्निंग प्वाइंट बनकर आई। इसके पहले सीजन ने जमकर धमाल मचाया था, जिसके बाद पिछले साल इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ। ये सीजन भी सस्पेंस के साथ खत्म हुआ था, जिस वजह से अब तीसरा सीजन आ रहा है। शुक्रवार को मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया, जिस पर कुछ ही देर में लाखों व्यूज आ गए। साथ ही रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।

राजनीतिक ताकत बढ़ी

राजनीतिक ताकत बढ़ी

तीसरे सीजन में भी काशीपुर वाले बाबा अपने खास अंदाज में दिखेंगे, जबकि उनके खिलाफ आवाज उठाने वाली परविंदर को जेल में दिखाया गया है। ट्रेलर देख के ही पता चल रहा कि इस बार बाबा की राजनीतिक ताकत काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिस वजह से वो सरकार में मंत्रियों के नाम तक डिसाइड करते हैं।

इस तारीख को होगी रिलीज

इस तारीख को होगी रिलीज

वहीं दूसरी ओर ईशा गुप्ता भी इस सीरीज में हॉटनेस का तड़का लगा रहीं। वो ट्रेलर में बाबा के साथ रोमांस करते नजर आईं। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। वहीं दूसरी ओर ट्रेलर के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ये सीरीज आप 3 जून से MX प्लेयर पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भुगतान करने की जरूरत नहीं है।

विवादों में रही है सीरीज

विवादों में रही है सीरीज

आश्रम सीरीज की शूटिंग अयोध्या के राजा के महल में हुई थी। जब इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था, तो कई हिंदू संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। साथ ही इसके डायरेक्टर प्रकाश झा पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। हिंदू संगठनों का कहना था कि इस सीरीज में हिंदुओं के धर्म गुरुओं का गलत चित्रण किया जा रहा है। ऐसे में इस पर बैन लगाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+