आर्यन खान को रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा ने दी फ्लाइंग किस, मुस्कुराते हुए दिखे शाहरुख के लाडले, देखें VIDEO
Aaryan Khan Rumoured Girlfriend Larissa Bones: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। उनका नाम काफी समय से मॉडल लारिसा बोन्सी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एकसाथ देखा जा चुका है। इस बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लारिसा ने आर्यन खान को फ्लाइंग किस दिया।
आर्यन खान और लारिसा बोन्सी की डेटिंग अफवाह के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस को यकीन होने लगा है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्य़न खान के बगल में मार्टिन गैरिक्स को खड़े हुए देखा जा सकता है वहीं उनके पीछे लारिसा खड़ी हुई नजर आईं।

वायरल हो रही वीडियो में देख सकते हैं कि, लारिसा बार-बार डांस कर रही हैं वहीं उनका ये क्यूट अंदाज देखने के लिए आर्यन बार-बार पलटकर देखते हैं। इसके बाद वह उन्हें फ्लाइंग किस देती हैं और ये देखकर आर्यन खान ब्लश करने लगते हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे को प्यारी सी स्माइल देते हुए नजर आ रहे हैं। अब वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के रिएक्शन आने लगे हैं।
जिस तरह से आर्यन खान और लारिसा ने एक दूसरे को स्माइल दी उसे देखकर फैंस का मानना है कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है। हालांकि लारिसा और आर्यन की तरफ से अब तक रिश्ते की अफवाहों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि, आर्यन खान ना सिर्फ लारिसा को बल्कि उनकी मां को भी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। हाल ही में रेडिट यूजर ने इस बात का दावा किया था।
बता दें कि आर्यन खान ने ड्रग्स केस के बाद मीडिया से दूरी बना ली थी। वह बहुत कम सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों पहली सीरीज स्टारडम की तैयारी कर रहे हैं। जिससे वह डायरेक्शन में पहला कदम रखेंगे। वहीं फैंस भी उनके इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications