'आमिर खान मेरे बेडरूम में कपड़े...', ये क्या बोल गईं ममता कुलकर्णी? एक्टर को लेकर खोला ऐसा राज
Aamir Khan and Mamta Kulkarni: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, जिन्होंने अब आध्यात्मिक जीवन अपनाकर श्री श्री यमाई ममता नंद गिरी नाम धारण कर लिया है, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर के दिनों को याद करती नजर आईं।
बॉलीवुड को लेकर ममता कुलकर्णी का बड़ा बयान
ममता कुलकर्णी ने बताया कि उस दौर का बॉलीवुड आज के समय से कितना अलग, आत्मीय और दोस्ताना हुआ करता था। ममता ने खास तौर पर आमिर खान के साथ फिल्म बाजी की शूटिंग के अनुभव शेयर किए और बताया कि उस समय सेट्स पर रिश्तों में कितनी सहजता और अपनापन था।

आमिर खान को लेकर ममता कुलकर्णी ने कही ऐसी बात
ममता कुलकर्णी ने बताया कि 90 के दशक में फिल्म सेट्स पर आज जैसी आधुनिक सुविधाएं नहीं थीं। वैनिटी वैन आम नहीं थीं, इसलिए कलाकार एक-दूसरे के घरों पर जाकर तैयार होते थे। उन्होंने कहा कि फिल्म 'बाजी' की शूटिंग के दौरान आमिर खान अक्सर सीधे उनके घर आ जाया करते थे।
'आमिर खान मेरे बेडरूम में जाकर कपड़े बदलते थे'
-ममता कुलकर्णी ने इंटरव्यू में कहा- आमिर खान मेरे घर आते थे, कई बार मेरे बेडरूम में जाकर कपड़े बदलते थे, आराम करते थे, क्योंकि उस समय वैनिटी वैन नहीं होती थीं। ममता ने मुस्कुराते हुए बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद वो और आमिर सीधे उनके घर जाते थे, जहां आमिर खुद किचन में जाकर चाय बना लेते थे।
-ममता कुलकर्णी ने आगे कहा- हमारे बीच इतना अपनापन था कि कभी धर्म या स्टारडम बीच में नहीं आया। ममता कुलकर्णी ने बताया कि यही दोस्ताना माहौल इंटरनेशनल टूर के दौरान भी देखने को मिलता था, जब वह शाहरुख खान और आमिर खान के साथ विदेश यात्राओं पर जाती थीं। सभी कलाकार एक परिवार की तरह रहते थे।
'धर्म नहीं सिर्फ इंसानियत मायने रखती थी'
आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने कहा- मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैंने 90 के दशक में फिल्मों में काम किया। हमने कभी एक-दूसरे के धर्म के बारे में नहीं सोचा। उस समय फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ इंसानियत और प्रोफेशनलिज्म था। उन्होंने ये भी इशारा किया कि आज इंडस्ट्री में पहले जैसा माहौल नहीं रहा।
एआर रहमान को लेकर ममता कुलकर्णी ने कही ऐसी बात
म्यूजिक इंडस्ट्री में आए बदलावों पर बात करते हुए ममता कुलकर्णी ने एआर रहमान को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- हर चीज का एक दौर होता है। शायद अब उस तरह का म्यूजिक उतना प्रासंगिक नहीं रहा। आज कई बेहतरीन सिंगर्स काम के बिना घर पर बैठे हैं।
आध्यात्म के राह पर चल रही हैं ममता कुलकर्णी
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी पिछले साल किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी थीं और उन्होंने अपना नया नाम श्री श्री यमाई ममता नंद गिरी रखा था। फिल्मी दुनिया से दूर होकर अब वह आध्यात्मिक जीवन में सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications