Aamir Hide Face: विज्ञापन विवाद के बीच मुंह छिपाते दिखे आमिर खान, इस तरह जल्दबाजी में भागे एयरपोर्ट

आमिर खान टीवी ऐड को लेकर हो रहे विवाद के बीच बुधवार को मुंबई में एयरपोर्ट पर मुंह छिपाते हुए नजर आए।

Aamir Khan Hide Face बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। एक्टर की इस साल की रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म काफी विवादों में रही। फिल्म को फैंस ने पूरी तरह से बायकॉट कर दिया था। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला। फिल्म को मिली असफलता के बाद अभिनेता विदेशी यात्रा पर निकल गए। जिसके बाद अब मुंबई एयरपोर्ट पर मुंह छिपाते हुए स्पॉट हुए।

मुंह छिपाते दिखे आमिर खान

मुंह छिपाते दिखे आमिर खान

आमिर खान ने इस दौरान खुद को हुडी से छिपा रखा था। तस्वीरों मे देख सकते हैं कि एक्टर किस तरह से कैमरे से बचने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने अपना चेहरा ढकने के लिए एक फेस मास्क पहना हुआ था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आमिर खान काफी जल्दी में थे।

फेस मास्क से ढका चेहरा

फेस मास्क से ढका चेहरा

फोटोज में देखा जा सकता है कि आमिर खान ने एक ऑफ-व्हाइट हुडी पहनी हुई है। जिसे उन्होंने कार्गो पैंट के साथ पेयर किया था। इस दौरान एक्टर ने अपना चेहरा भी ढका हुआ है जिससे फैंस के लिए उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।

जल्दबाजी में गए मुंबई एयरपोर्ट

जल्दबाजी में गए मुंबई एयरपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, अपनी कार से नीचे उतरने के बाद, आमिर खान ने अपना सिर नीचे रखा और सीधे जल्दबाजी में हवाई अड्डे के अंदर चले गए। आम तौर पर पैपराज़ी का इंतज़ार करने और पोज़ देने वाले आमिर खान काफी जल्दबाज़ी में नज़र आए। दो महीने के ब्रेक एक्टर ने पैपराजी की किसी भी बात का जवाब नहीं दिया और वह चले गए।

विज्ञापन की वजह से विवादों में घिरे आमिर

विज्ञापन की वजह से विवादों में घिरे आमिर

बता दें कि आमिर खान इन दिनों एक टीवी विज्ञापन की वजह से चर्चा में हैं। एक्टर पर लगातार हिंदू परंपरा को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है। दरअसल, इस विज्ञापन में आमिर खान और कियारा आडवाणी नजर आए। विज्ञापन में परंपराओं के विपरीत आमिर खान शादी करने के बाद घर जवाईं बनकर अपने ससुराल की देखभाल के लिए कियारा आडवाणी के घर जाते हैं। हालांकि ये ऐड सोशल मीडिया पर किसी को पसंद नहीं आया और इस पर विवाद शुरू हो गया।

आमिर खान का वर्कफ्रंट

आमिर खान का वर्कफ्रंट

वहीं आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म लाल सिंह चड्ढा से दो महीने का ब्रेक लेने के बाद अब एक्टर स्पेनिश फिल्म कैंपियोन्स की रीमेक फिल्म पर काम करेंगे। जिसकी शूटिंग वह अगले साल 2023 में शुरू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+