आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट बदलेगी, जल्द अनाउंस होगी नई तारीख!

Sitare Zameen Par Release Date: आमिर खान अपनी फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ। ये फिल्म 20 जून को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। लाल सिंह चड्ढा के बाद ये उनकी पहली फिल्म है। लेकिन अब इसकी रिलीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसक सकती है।

DNA ने फिल्म से जुड़े सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने देश के माहौल को देखते हुए फिल्म सितारे जमीन पर के ट्रेलर इवेंट को आगे बढ़ा दिया है। मेकर्स का ऐसा मानना है कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में ये समय एकता और संयम से देश के साथ खड़े होने की जरूरत है।

Sitare Zameen Par release date of will be postpone

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि आमिर ऐसे समय पर फिल्म रिलीज नहीं करना चाहेंगे। इसलिए नई डेट का ऐलान जल्द किया जा सकता है। फिलहाल रिलीज डेट के आगे खिसकने को लेकर कोई ऑफिशियल बयान मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस की तरफ से नहीं आया है। ऐसे में oneindia hindi इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब आमिर की सितारे जमीन पर पोस्टपोन हुई है। ये फिल्म पिछले साल 2024 के दिसंबर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया था।

बता दें, सितारे जमीन पर साल 2018 में आई स्पैनिश फिल्म चैंपियस पर बेस्ड है। जिसकी कहानी बुर्जासॉट (वेलेंसिया) की एडरेस टीम से इंस्पार्ड थी। ये बौद्धिक विकलांगता (intellectual disability) से पीड़ित बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों की एक टीम है। चैंपियंस की मोटा-माटी कहानी एक सहायक कोच, मार्को मोंटेस के इर्द-गिर्द घूमती है। जो टीम के साथ ट्रेनिंग करता है और एक चैंपियनशिप जीतने के लिए उनके साथ संघर्ष करता है। बता दें, एडरेस टीम को बौद्धिक विकलांग लोगों के लिए बनाया गया था। इसने 1999 और 2014 के बीच 12 स्पेनिश चैंपियनशिप जीतीं थीं। खैर फिल्म सितारे जमीन पर को आर एस प्रसन्ना ने डायेरक्ट किया है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया डीसूजा भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+