कैमरे के सामने आमिर खान की बेटी Ira ने की ऐसी हरकत, यूजर्स ने लगा दी जमकर क्लास, Video Viral

मुंबई, 30 जुलाई: बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान की 'लाडली' इरा खान अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल ही में बर्थ डे पर बिकिनी पहनकर केक काटने पर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है, जिसके बाद उनको खूब ट्रोल किया गया था। वहीं अब एक बार फिर से इरा खान सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं, जब उन्होंने मुंबई में पैपराजी को इग्नोर कर दिया।

 ब्वायफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं इरा खान

ब्वायफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं इरा खान

आमिर खान की बेटी इरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चाओं में रहती हैं। फिटनेस एक्सपर्ट और कंसंल्टेंट नुपुर शिखरे के साथ इरा रिलेशनशिप में हैं, दोनों में बेहद प्यार है, जिसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लगाया जा सकता है। इरा अक्सर अपने ब्वायफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं अब उनको नुपुर शिखरे के साथ मुंबई में एक जगह स्पॉट किया गया।

इस हरकत के बाद ट्रोल हुईं इरा

इस हरकत के बाद ट्रोल हुईं इरा

कई बार यूजर्स के निशाने पर आने वाली इरा एक बार जमकर ट्रोल की गई हैं। अपने लुक्स और पहनावे को लेकर आलोचना झेलने वाली इरा को इस बार पैपराजी को नजरअंदाज करने करना भारी पड़ गया। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग उनको जमकर खरी-खरी सुना रहे हैं। पैपराजी उनको आवाज लगाते रहे, लेकिन वो अनसुना करके वहां से आगे निकल गई।

पैपराजी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी!

पैपराजी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी!

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टा पेज पर इरा खान का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आमिर खान की बेटी अपने ब्वायफ्रेंड के साथ नजर आ रही है। हाल ही में कुछ दिन पहले इरा खान नुपुर शिखरे के साथ स्पॉट हुईं थी। इस दौरान वो सिंपल लुक में थी, जिसके बाद पैपराजी के कैमरे उनको कैद करने के लि उनके पास गए और इरा-इरा चिल्लाने लगे, लेकिन एक्टर की बेटी ने उनकी एक ना सुनी और आगे निकल गई।

'खुद ही बुलाती है और...' जमकर किया ट्रोल

'खुद ही बुलाती है और...' जमकर किया ट्रोल

अब जैसे ही इरा की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पैपराजी को नजरअंदाज करने पर लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगी दी। यूजर्स को उनका ऐसा करना बिल्कुल भी पसंद नही आया और उन्हें ट्रोल करते हुए जमकर सुना दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पहले खुद ही बुलाती है और अब एक्टिंग देखा। वहीं एक और यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि तुम ही लोगों ने इनको सिर पर बैठाया है। एक और यूजर ने लिखा बहुत एटीट्यूड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+