Movies In Controversies: रिलीज से पहले इन फिल्मों का हुआ जमकर विरोध, लेकिन थिएटर में रिलीज होते ही मचाया धमाल

बॉलीवुड जगत की ऐसी कई फिल्में हैं जिनके रिलीज होने से पहले ही खूब बवाल हुआ लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

Aamir khan

Movies In Controversies: इन दिनों बॉलीवुड जगत में फिल्मों को बायकॉट करने का ट्रेंड जारी है। बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बन रही हैं, जिन्हें रिलीज से पहले विवादों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने में सफल हुई।

माई नेम इज खान
यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनी है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में रही। शाहरूख ने कहा था कि आईपीएल में पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों को शामिल होना चाहिए। इस पर बाल ठाकरे ने उन्हें माफी मांगने के लिए कहा था। ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी लेकिन बाल ठाकरे ने पूरी कोशिश की फिल्म रिलीज ना हो।

Shah Rukh Khan

फिल्म ने की जबरदस्त कमाई
बाल ठाकरे ने शाहरुख की फिल्म के खिलाफ प्रोटेस्ट की धमकी भी दी थी। लेकिन बाद में पुलिस ने 50​ शिवसेना सदस्यों को गिरफ्तार किया जिन पर स्क्रीनिंग रोकने और जनता को भड़काने का आरोप लगा था। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

पीके
आमिर खान की फिल्म पीके पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप था। इस फिल्म से हिंदू समुदाय के लोग काफी नाराज थे। फिल्म को रिलीज होने से पहले बैन करने की भी मांग उठी लेकिन, इसके बावजूद आमिर की फिल्म ने उस वक्त सबसे ज्यादा कमाई कर रिकॉर्ड तोड़े।

मद्रास कैफे
जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे जिसमें श्रीलंका में हुए गृह युद्ध की कहानी को दिखाया गया है। साथ ही ये भी दिखाया गया कि आखिर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत कैसे हुई। इस फिल्म पर राजनीतिक पार्टियों की छवि खराब करने का आरोप था। यहां तक कि फिल्म का नाम बदलने की भी डिमांड की गई थी। लेकिन रिलीज होने के बाद फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया।

द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स कम बजट में बनी थी। फिल्म की कहानी साल 1990 में हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। फिल्म के रिलीज होने से पहले खूब बवाल मचा। फिल्म के रिलीज होने से पहले देशभर में पोस्टर भी जलाए गए लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

Anupam Kher

पठान
शाहरुख खान की फिल्म पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग में भगवा बिकिनी को लेकर खूब बवाल हुआ। जगह-जगह फिल्म के पोस्टर जलाए गए। यहां तक कि, सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की भी मांग उठी। लेकिन, 25 जनवरी 2023 को थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्म ने जबरदस्त कमाई की।

Pathaan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+