आलोचकों के देश विरोधी बयान को झुठलाते दिखे आमिर खान, तिरंगा उठाकर बेटी के साथ...

सुपरस्टार आमिर खान ने अपने घर पर बेटी के साथ मिलकर तिरंगा फहराया है। एक्टर भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए हैं।

मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हाल ही में रिलीज हुई है। रिलीज से पहले लोगों ने फिल्म को बायकॉट करने की पुरजोर मांग की। इस दौरान आमिर खान को भी उनके एक बयान के लिए खूब खरी खोटी सुनाई गई। आखिरकार अब आमिर की ये फिल्म रिलीज हो चुकी है और फिल्म देखने के बाद लोग आमिर की एक्टिंग की सराहना भी कर रहे हैं। अब आमिर भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में भी शामिल हो गए हैं। इस कड़ी में एक्टर ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान आमिर अपनी बेटी इरा खान संग दिखे।

आमिर ने फहराया तिरंगा

आमिर ने फहराया तिरंगा

बताते चलें कि भारत सरकार ने लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। इस कड़ी में सुपरस्टार आमिर खान ने भी अपने घर में तिरंगा फहराया। लेकिन इस दौरान आमिर अकेले नहीं दिखे, बल्कि उनके साथ उनकी बेटी इरा खान भी साथ नजर आईं।

वायरल हुई एक्टर की तस्वीर

वायरल हुई एक्टर की तस्वीर

फोटो में देखा जा सकता है कि आमिर बेटी इरा की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं और पास में तिरंगा फहराया हुआ है। फिल्म को लेकर छाए आमिर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पर्दे पर आमिर की वापसी

पर्दे पर आमिर की वापसी

बताते चलें कि आमिर खान ने लंबे वक्त के बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बड़े पर्दे पर वापसी की है। आमिर की ये फिल्म हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है। ये फिल्म भारत के इतिहास की कई बड़ी घटनाओं से मेल खाती है।

रद्द किया असम दौरा

रद्द किया असम दौरा

आमिर खान को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर असम जाना था लेकिन मुख्यमंत्री के अनुरोध पर एक्टर को अपना ये दौरा रद्द करना पड़ा। असम के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि स्वतंत्रता दिवस के समारोह के बाद आमिर ने अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया। उन्होंने आमिर से ऐसा करने के लिए कहा ताकि स्वतंत्रता दिवस से ध्यान न भटके।

लोगों ने किया जमकर विरोध

लोगों ने किया जमकर विरोध

हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई है। एक्टर अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म को बड़े लेवल पर बायकॉट करने की मांग उठ रही थी। इस बीच आमिर को लेकर भी लोग जमकर आवाज उठा रहे थे। उन्हें देश विरोधी तक करार दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+