सितारे जमीन पर की मेकिंग से संतुष्ट हैं आमिर खान, फिर भी इस चीज से डर रहे मिस्टर परफेक्शनिस्ट
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर आजकल चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़े अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में खबरें आईं कि उनकी मां और बहन भी इस फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान आमिर खान के इंटरव्यू भी खूब चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने कुछ ऐसा कहा कि उनके प्रशंसक भी चिंता में पड़ गए हैं।
आमिर खान अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' का जमकर प्रचार कर रहे हैं और लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी बीच आमिर खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वे 'सितारे जमीन पर' को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

'गलट्टा प्लस' को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा, जब मैं इस फिल्म को देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं इससे बहुत संतुष्ट हूं। हमने जो बनाना चाहा था, उसे हमने बखूबी पूरा कर लिया है। लेकिन क्या यह बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी? मुझे इस बारे में कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। आज जब मैं फिल्म को देखता हूं, मुझे लगता है कि मैं उससे खुश हूं। मुझे लगता है कि हम जो बनाना चाहते थे, वो हमने बना लिया है। क्या ये बॉक्स ऑफिस पर काम करेगी? मुझे कोई आइडिया नहीं है। फैक्ट ये है कि मरे पूरे करियर के दौरान, जब भी मेरी फिल्म रिलीज हुई, मैं अचानक से जागरुक हो जाता हूं। मेरी फिल्म कॉमेडी है, लेकिन अभी केवल एक्शन काम कर रहा है। जब गजनी आई थी, मेरी फिल्म एक्शन थी, लेकिन तब एक्शन काम नहीं कर रहा था। कोई एक्शन नहीं देखना चाहता था। बता दें, आमिर खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं।
सितारे जमीन पर साल 2018 में आई स्पैनिश फिल्म चैंपियस पर बेस्ड है। जिसकी कहानी बुर्जासॉट (वेलेंसिया) की एडरेस टीम से इंस्पार्ड थी। ये बौद्धिक विकलांगता (intellectual disability) से पीड़ित बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों की एक टीम है। चैंपियंस की मोटा-माटी कहानी एक सहायक कोच, मार्को मोंटेस के इर्द-गिर्द घूमती है। जो टीम के साथ ट्रेनिंग करता है और एक चैंपियनशिप जीतने के लिए उनके साथ संघर्ष करता है। बता दें, एडरेस टीम को बौद्धिक विकलांग लोगों के लिए बनाया गया था। इसने 1999 और 2014 के बीच 12 स्पेनिश चैंपियनशिप जीतीं थीं।
खैर, आमिर की सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होगी। फिल्म को आर एस प्रसन्ना ने डायेरक्ट किया है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया डीसूजा भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications