आमिर खान की बेटी की हुई सगाई, ब्वॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, इरा ने किया Kiss
इरा ने फैंस को बेहद प्यारा सरप्राइस देते हुए प्रपोजल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नुपुर उन्हें घुटनों पर बैठ कर रिंग पहना रहे हैं। इरा और नुपुर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मुंबई, 23 सितंबर: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान फैंस के पसंदीदा स्टार किड्स में एक हैं। इरा भी फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। शोबिज से दूर इरा अपनी लाइफ काफी बिंदास तरीके से जीती हैं और इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर उनकी ढेरों पोस्ट हैं। फिर बात अगर रिलेशनशिप की भी हो, तो भी इरा अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को तगड़ा सरप्राइस देते हुए अपनी इंगेजमेंट की खबर दी है। इरा ने ये खुशखबरी साझा करते हुए बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर किया है।
Recommended Video

नुपुर शिखारे को डेट कर रहीं इरा
इरा खान काफी समय से नुपुर शिखारे को डेट कर रही हैं। अपने रिलेशनशिप को इरा ने किसी भी तरीके से सीक्रेट नहीं रखा है। इरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें, तो ब्वॉयफ्रेंड के साथ उनकी लविंग तस्वीरें मिलेंगी।
वायरल हुआ प्रपोजल का वीडियो
हाल ही में इरा ने अपने फैंस को एक प्यारा सा सरप्राइस दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड नुपुर उन्हें रिंग पहना रहे हैं और इरा ने बड़े ही प्यार से अपने ब्वॉयफ्रेंड का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया।

फैंस को पसंद आया सरप्राइस
फैंस को ये प्रपोजल वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। नुपुर शिखरे ने इरा को फेमस आयरन मैन इटली शो के दौरान प्रपोज किया। वीडियो में प्रपोजल एक्सेप्ट करने के बाद दोनों को किस करते हुए देखा जा सकता है। नुपुर ने जिस तरह से घुटनों पर बैठकर इरा को रिंग पहनाई, वो वाकई में शानदार था।

वीडियो को दिया लविंग कैप्शन
ये सब देखकर पास बैठे लोग तालियां बजाने लगते हैं। अब नुपुर और इरा की सगाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नुपुर ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- Popeye: उसने हां कहा। इरा: हाहाहा, मैंने हां कहा। इरा को सभी लोग बधाई दे रहे हैं।

फैंस के फेवरेट हैं इरा-नुपुर
बताते चलें कि नुपुर और इरा की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। दोनों अकसर साथ में खूब सारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों साथ में खूब मस्ती करते हैं, ट्रिप्स पर जाते हैं। दोनों को ही ट्रैवलिंग का काफी शौक है।

फिटनेस ट्रेनर हैं नुपुर
बताते चलें कि नुपुर फिटनेस ट्रेनर हैं। वहीं इरा की बात करें, तो वे आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं। फिलहाल दोनों की सगाई का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में फैंस को दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications