आमिर की बेटी आइरा ने की रिलेशनशिप पर बात, बताया किस आदत पर दे बैठीं नुपुर को दिल

मुंबई, 04 मार्च: आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान फिल्मों से दूर हैं लेकिन चर्चा में वो लगातार बनी रहती हैं। आइरा सोशल मीडिया पर अक्सर ही मेंटल हेल्थ, डिप्रेशन, रिलेशनशिप जैसे मुद्दों पर बोलती रहती हैं। जिसके लिए उनकी तारीफ भी होती है। मानसिक स्वास्थ्य पर बोलने के साथ-साथ नुपुर शिखरे के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी आइरा चर्चा में रहती हैं। आइरा ने नुपुर के साथ रिश्ते और फिल्मों में आने के अपने प्लान पर बात की है।

ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात

ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात

हाल ही में आइरा ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ एक इंटरेक्टिव सेशन किया था। इसके बाद इंस्टाग्राम स्टोरीज में खुद से पूछे गए कुछ सवालों के जवाब दिए। आइरा ने बताया कि वह नूपुर के साथ रिश्ते में क्यों हैं। उन्होंने लिखा, मैं उसके साथ हूं क्योंकि वह एक बेहतरीन इंसान है। उसकी अच्छी आदत पर ही मुझे प्यार है।

बॉलीवुड में नहीं आऊंगी

बॉलीवुड में नहीं आऊंगी

आइरा ने इस दौरान ये खुलासा भी किया कि उनका बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। इरा सोशल मीडिया पर अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में काफी मुखर रही हैं। इसको लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि वो मानती हैं कि मानसिक स्वास्थ्य पर बात होना बहुत जरूरी है।

ट्रेनर के साथ रिश्ते में आइरा

ट्रेनर के साथ रिश्ते में आइरा

आइरा खान फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। आइरा अक्सर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं और खुलकर रिलेशन पर बात करती हैं। नुपूर उनके पिता आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर भी रहे हैं। आइरा के उनके रिश्ते की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रहती है।

 डिप्रेशन पर बात कर आई थीं चर्चा में आइरा

डिप्रेशन पर बात कर आई थीं चर्चा में आइरा

आइरा करीब दो साल पहले तब अचानक चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने डिप्रेशन को लेकर बात की थी। आइरा ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वो करीब चार साल से डिप्रेशन में हैं और दवाएं ले रही हैं। उनके खुलकर मानसिक स्वास्थ्य पर बात करने को काफी सराहा गया था। इसके बाद ये वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बातें रखती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+