जब प्रीति जिंटा की वजह से टूटने वाला था आमिर खान का घर! रीना दत्ता हो गई थीं अलग, फिर हुआ तलाक...

Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं यही वजह है कि वह आज टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। आमिर खान ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं।

आमिर खान की पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता है। वह दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे। रीना दत्ता उनके पड़ोस में रहती थीं। आमिर खान और रीना दत्ता एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से दोनों के परिवार वाले इस शादी के सख्त खिलाफ थे।

Aamir Khan

आमिर खान मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं तो वहीं रीना दत्ता हिंदू परिवार से है। ऐसे में दोनों के लिए शादी का फैसला करना काफी मुश्किल था। इसी वजह से दोनों ने घरवालों से छुपकर साल 1986 में शादी कर ली। उस वक्त रीना दत्ता शादी के बाद अपने परिवार वालों के साथ ही रहने लगी थीं क्योंकि उन्हें अपनी पूरी पढ़ाई करनी थी।

लेकिन रीना दत्ता से शादी करने के बाद आमिर खान ने इस खबर को मीडिया से छुपाकर रखा। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही कपल ने इसकी घोषणा कर दी थी। उस वक्त आमिर खान बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार थे। उनके साथ हर एक्ट्रेस काम करना चाहती थी। लेकिन कुछ वक्त बाद ही आमिर खान का नाम प्रीति जिंटा के साथ जुड़ने लगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रीना दत्ता को आमिर खान और प्रीति जिंटा के अफेयर की भनक लगी तो वह घर छोड़कर एक्टर से अलग रहने लगी थीं। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लग गई थी। हालांकि कुछ समय बाद प्रीति जिंटा और आमिर अलग हो गए। लेकिन सालों बाद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इन्हें बकवास बताया था। आमिर और रीना दत्ता के बीच इसके बावजूद चीजें ठीक नहीं हुई और दोनों ने साल 2002 में तलाक ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+