फिल्मों के अलावा बिजनेस से भी मोटी कमाई करते हैं आमिर खान, एक्टर के पास है सबसी महंगी कारें, जानें नेटवर्थ

Aamir Khan Net Worth: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। वह साल में एक फिल्म देते हैं और वह भी सुपरहिट साबित होती है। यही वजह है कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आज यानी 14 मार्च को आमिर खान अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि एक्टर की कुल कितनी नेटवर्थ है।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पिछले 30 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर ने बिना किसी गॉड फादर के इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बावजूद एक्टर ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। यहां तक कि उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ऑटो और सड़कों से पोस्टर चिपकाते थे। अब इतनी कड़ी मेहनत के बाद आमिर खान लग्जरी लाइफ जीते हैं।

aamir khan

बाकी एक्टर्स की तरह आमिर खान भी विज्ञापन और प्रोडक्शन से भी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर एक विज्ञापन के लिए लगभग 10 से 12 करोड़ के फीस लेते हैं। इसके अलावा एक्टर एक फिल्म के लिए 85 से 100 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। साथ ही जो भी फिल्म की कमाई होती है उसका 50 प्रतिशत एक्टर को शेयर में मिलता है।

आमिर खान की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ती 1862 करोड़ रुपये हैं। एक्टर के पास मुंबई में आलीशान घर है। जिसकी कीमत 18 करोड़ के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा एक्टर के पास एक और प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये की है।

वहीं आमिर खान को लग्जरी कारों का भी बेहद शौंक है। एक्टर के पास मर्सिडीज बेंज, रोल्स रॉयज और फोर्ड जैसी कई महंगी गाड़ियां हैँ। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास लगभग 9 से 10 गाड़ियां हैं। जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ के आसपास बताई जाती है। हालांकि इसके बावजूद आमिर सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+