72 Hoorain: रिलीज से पहले विवादों में घिरी '72 हूरें', मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, धर्म से जुड़ा है मामला

72 Hoorain Controversy: बॉलीवुड फिल्म '72 हूरें' को रिलीज से पहले ही विवादों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में आतंकवाद जैसी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ऐसे में द केरल स्टोरी की तरह एक शख्स ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में निर्माताओं और निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

'72 हूरें', मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज
फिल्म द केरल स्टोरी को जिस तरह से पूरे देश में बैन करने की मांग की गई थी। लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और साल की चौथी सुपरहिट फिल्म बनी। ऐसा ही कुछ अब 72 हूरें को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। एक शख्स जिसका नाम सैय्यद आरिफअली महमूदअली बताया जा रहा है, इसने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फिल्म में मुस्लिम समुदाय का अपमान करने और उनकी गलत छवि दिखाई गई है।

72 Hoorain

फिल्म इस दिन होगी रिलीज
बता दें 72 हूरें' को संजय पूरन सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी आतंकवाद पर आधारित है। जो कि, लोगों को लालच देकर दुनियाभर में आतंकी संगठन तैयार कर रहे हैं। मेकर्स ने दावा किया है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। बता दें कि, 72 हूरें का ट्रेलर हाल ही 28 जून को रिलीज हो चुका है अब 7 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को हिंदी, भोजपुरी, कश्मीरी, मराठी समेत 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। देखना होगा कि द केरल स्टोरी की तरह इस फिल्म को फैंस का प्यार मिलता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+