National Film Awards 2025: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं के नाम की घोषणा, देखें विनर्स की लिस्ट

National Film Awards 2025: साल 2023 के 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा आज यानी 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को हो चुकी है। कई हफ्तों के मूल्यांकन के बाद, जूरी मेंबर्स द्वारा आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अंतिम रिपोर्ट सौंप दी गई।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आज यानी 1 अगस्त 2025 की शाम 6 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, जहां सभी प्रमुख श्रेणियों के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है। चेयरमैन ऑफ सेंट्रल जूरी पैनल आशुतोष गोवारिकर विनर्स की लिस्ट सबके सामने रखी है।

National Film Awards 2025

देखें विनर्स की पूरी लिस्ट-

फीचर फिल्‍म के विनर्स के नाम:

बेस्‍ट फीचर फ‍िल्‍म- 12वीं फेल
बेस्‍ट च‍िल्‍ड्रन फ‍िल्‍म- नाल 2 (मराठी)
बेस्‍ट फीचर फ‍िल्‍म प्रमोट‍िंग नेशनल, सोशल वैल्‍यूज- सैम बहादुर
बेस्‍ट पॉपुलर फ‍िल्‍म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्‍ट डेब्‍यू फिल्‍म ऑफ ए डायरेक्‍टर- आशीष बेंडे, आत्‍मापैम्‍फ्लेट (मराठी)
बेस्‍ट फ‍िल्‍म (एन‍िमेशन, वीएफएक्‍स, कॉमिक)- हनु-मान (तेलुगू)
बेस्‍ट डायरेक्‍शन- सुद‍िप्तो सेन, द केरल स्‍टोरी
बेस्‍ट एक्‍टर- शाहरुख खान (जवान), व‍िक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस- रानी मुखर्जी (म‍िसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
बेस्‍ट एक्‍टर इन ए सपोर्टिंग रोल- व‍िजय राघवन, सोमू भास्‍कर
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस इन ए सर्पोटिंग रोल- उर्वशी (उल्‍लुझुकु), जानकी बोडीवाला (वश)
बेस्‍ट चाइल्‍ड आर्ट‍िस्‍ट- सुकृति वेनी (गांधी कथा चेतु), कबीर खंडारे (ज‍िप्‍सी), त्र‍िशा तोसार, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगपात (नाल 2)
बेस्‍ट मेल प्‍लेबैक स‍िंगर- पीवीएनएस रोहित, तेलुगू (बेबी)
बेस्‍ट फीमेल प्‍लेबैक सिंगर- चलेया (जवान), श‍िल्‍पा राव
बेस्‍ट स‍िनेमेटोग्राफी- द केरल स्टोरी
बेस्‍ट डायलॉग राइटर- दीपक किंगरानी (स‍िर्फ एक बंदा काफी है)
बेस्‍ट स्‍क्रीनप्‍ले- बेबी (तेलुगू), पार्क‍िंग (तमिल)
बेस्‍ट साउंड ड‍िजाइन (हिंदी)- एनिमल (सचिन सुधाकरन, हरिहरन मुरलीधरन)
बेस्‍ट एडिट‍िंग- फुकालम (मलयालम), म‍िधुन मुरली
बेस्‍ट प्रोडकशन ड‍िजाइन- एवरीवन इज ए हीरो (मलयालम), मोहनदास
बेस्‍ट कॉस्‍ट्यूम ड‍िजाइन- सैम बहादुर (सचिन लेवालेकर, दिव्‍या गंभीर, न‍िधी गंभीर)
बेस्‍ट मेकअप- सैम बहादुर (श्रीकांत देसाई)
बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍शन बैकग्राउंड स्‍कोर- एन‍िमल, हर्षवर्धन रामेश्‍वर
बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍शन- वाथी (तमिल), जीवी प्रकाश कुमार
बेस्‍ट लिर‍िक्‍स- बलगम, कासरला श्‍याम
बेस्‍ट कोरियोग्राफी- ढ‍िंढोरा बाजे, वैभवी मर्चेंट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन- हनु-मान (तेलुगू)
बेस्‍ट गुजराती फ‍िल्‍म- वश
बेस्‍ट बंगाली फ‍िल्‍म- डीप फ्रीज
बेस्‍ट असमी फ‍िल्‍म- रोंगातपु
बेस्‍ट हिंदी फिल्‍म- कटहल
बेस्‍ट कन्‍नड़ फ‍िल्‍म- कंडीलू
बेस्ट स्‍पेशल मेंशन फीचर फिल्म - एनिमल (री रिकॉर्ड‍िंग म‍िक्‍सर, एमआर राजाकृष्‍णन)
बेस्‍ट ताई फाके फीचर फिल्म- पाई तांग... स्‍टेप ऑफ होप
बेस्‍ट गारो फीचर फिल्‍म- रिमदोगितांगा
बेस्‍ट तेलुगू फीचर फ‍िल्‍म- भगवंत केसरी
बेस्‍ट तमिल फीचर फ‍िल्‍म- पार्क‍िंग
बेस्‍ट पंजाबी फीचर फ‍िल्‍म- गोड्डे गोड्डे चा
बेस्‍ट ओडिया फीचर फ‍िल्‍म- पुष्‍कर
बेस्‍ट मराठी फीचर फ‍िल्‍म- श्‍यामच‍ि आई
बेस्‍ट मलयालम फीचर फ‍िल्‍म- उल्‍लुझुकु

नॉन फीचर फिल्‍म के विनर्स:

बेस्ट स्‍पेशल मेंशन नॉन फीचर फिल्‍म अवॉर्ड - नेकल (मलयालम)
बेस्‍ट म्यूजिक नॉन फीचर फिल्‍म अवॉर्ड- द फर्स्‍ट फिल्‍म (हिंदी)
बेस्‍ट एडिटंग नॉन फीचर फिल्‍म अवॉर्ड- मूविंग फोकस (इंग्‍ल‍िश)
बेस्‍ट साउंड डिजाइन नॉन फीचर फिल्‍म अवॉर्ड- धुंधगिरी के फूल (हिंदी)
बेस्‍ट स‍िनेमेटोग्राफी नॉन फीचर फिल्‍म अवॉर्ड- लिट‍िल विंग्‍स (तमिल)
बेस्‍ट डायरेक्‍टर नॉन फीचर फिल्‍म अवॉर्ड- पीयूष ठाकुर, द फर्स्‍ट फिल्‍म (हिंदी)
बेस्‍ट शॉर्ट फिल्‍म नॉन फीचर फिल्‍म अवॉर्ड- गिद्ध द स्‍कैवेंगर (हिंदी)
बेस्‍ट नॉन फीचर फिल्‍म प्रमोटिंग सोशल कंसर्न अवॉर्ड- द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)
बेस्‍ट डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म अवॉर्ड- गॉड वल्‍चर एंड ह्यूमन (इंग्‍ल‍िश)
बेस्‍ट आर्ट्स/कल्‍चर नॉन फीचर फिल्‍म अवॉर्ड- टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्‍ल‍िश)
बेस्‍ट नॉन फीचर फिल्‍म अवॉर्ड- द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)

ये थे 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स

-70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ऋषभ शेट्टी को फिल्म 'कांतारा' के लिए बेस्ट एक्टर और नित्या मेनन, मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार मिला था। इसके अलावा म‍िथुन चक्रवर्ती को सबसे गरिमापूर्ण दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड द‍िया गया था। प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ ने बाजी मारी थी। उस फिल्म को 2 कैटिगरी में अवॉर्ड मिला था।

-मनोज बाजपेयी को 'गुलमोहर' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' के लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। बेस्‍ट फीचर फिल्‍म मलयालम की 'अट्टम' चुनी गई थी, जबकि 'गुलमोहर' को बेस्‍ट हिंदी फीचर फिल्‍म का पुरस्कार मिला था। सूरज बड़जात्‍या को फिल्म 'ऊंचाई' के लिए बेस्‍ट डायरेक्‍टर का अवॉर्ड मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+