Bollywood Films Release In November: बॉलीवुड के लिए नवंबर होने वाला है खास, रिलीज होंगी ये 6 दमदार फिल्में

'दृश्यम 2', 'भेड़िया', 'ऊंचाई', 'फोन भूत' जैसी कुछ फिल्में इस महीने यानी नवंबर में रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में अजय देवगन, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।

Bollywood Films Release In November 2022: बॉलीवुड के लिए साल 2022 कुछ खास साबित नहीं हो सका है। इस साल भले ही कई अच्छी हिंदी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। दर्शकों में मन में भी कई फिल्में अपना जादू नहीं चला सकीं। कुछ फिल्में बॉयकॉट कल्चर के चलते बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुईं जबकि उनमें बॉलीवुड के बड़े स्टार्स नजर आए थे। साल 2022 को खत्म होने में अब सिर्फ 2 महीने बाकी हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बिग टिकट रिलीज दोनों ही मामलों में बॉलीवुड को इस साल बड़ी सफलता का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में लगता है कि इस नवंबर महीने में कुछ चीजें बदल सकती हैं। दरअसल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने इस साल के अंत के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को बचा कर रखा हुआ है। 'दृश्यम 2', 'भेड़िया', 'ऊंचाई', 'फोन भूत' जैसी कुछ फिल्में इस महीने यानी नवंबर में रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में अजय देवगन, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। आइए जानते हैं इस नवंबर में कौन कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

फोन भूत

फोन भूत

फिल्म 'फोन भूत' के साथ कैटरीना कैफ शादी के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिखाई देंगे। पहली बार इन तीनों की जोड़ी स्क्रीन पर लोगों का दिल जीतती नजर आएगी। इस फिल्म को लेकर लोगों के मन में काफी उत्साह नजर आ रहा है। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म में दोनों मेल एक्टर्स भूतों को पकड़ते नजर आएंगे। यह एक हॉरर-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।

मिली

मिली

बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म 'मिली' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है। फिल्म गुडलक जेरी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब जाह्नवी कपूर सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'मिली' में दिखाई देंगी। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये साफ पता चलता है कि इस मूवी की कहानी जाह्नवी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जाह्नवी यानी मिली नौटियाल अपने पिता के साथ रहती है और उसे एक रेस्तरां में नौकरी मिलती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह फ्रीजर से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही है और मदद के लिए चिल्ला रही है। फिल्म में सनी कौशल भी हैं, जो मिली के बॉयफ्रेंड के रोल में नजर आएंगे।

डबल एक्सएल

डबल एक्सएल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हाऔर हुमा कुरैशी स्टारर 'डबल एक्सएल' आगामी 4 नवंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म समाज में वजन और शरीर की इमेज के बारे में बनी धारणाओं से निपटने वाली दो प्लस साइज महिलाओं की मजेदार कहानी है। इस फिल्म को दोस्ती और मस्ती से भरे सपनों की कहानी के रूप में दर्शकों को दिखाया जाएगा। सोनाक्षी और हुमा के अलावा, फिल्म में जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी हैं, और क्रिकेटर शिखर धवन भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।

ऊंचाई

ऊंचाई

फिल्म 'ऊंचाई' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ डायरेक्टर सूरज बड़जात्या 7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, ​​नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा, नफीसा अली और डैनी डेन्जोंगपा एकसाथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दोस्ती का जश्न मनाने की कहानी को दर्शाता है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और बोमन ईरानी बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं डैनी डेन्जोंगपा के जीवन में केवल एक ही सपना है, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना लेकिन वह अपने सपने को पूरा करने से पहले ही मर जाते हैं। उनकी दुखी दोस्त उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करने और उसकी राख को एवरेस्ट पर ले जाने का फैसला करते हैं। अपनी उम्र और हेल्थ संबंधी समस्याओं के बावजूद, तीनों एवरेस्ट बेस कैंप के लिए रवाना होते हैं। उनकी यात्रा की कहानी ही इस फिल्म में दिखाई गई है।

'दृश्यम 2

'दृश्यम 2

आगामी 18 नवंबर को अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 2017 की सुपरहिट थ्रिलर मूवी का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में तब्बू, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन भी नजर आएंगी। लोगों को अजय देवगन की इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

भेड़िया

भेड़िया

नवंबर महीने के आखिर में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' दर्शकों के लिए पेश की जाएगी। ये फिल्म आगामी 25 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी और जबरदस्त एक्शन दोनों देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन का एक अलग ही अंदाज नजर आएगा। ट्रेलर देखने के बाद पता लगता है कि वरुण धवन को एक भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद उनके अंदर इच्छाधारी भेड़िए की आत्मा आ जाती है। फिल्म के ट्रेलर में वीएफएक्स का बखूबी इस्तेमाल कर सस्पेंस और थ्रिलर क्रिएट किया गया है जिसने लोगों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+