58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा, गीतकार व कवि गुलजार और संस्कृत विद्वान रामभद्राचार्य को मिला सम्मान

58th Jnanpith Award: ज्ञानपीठ चयन समिति ने आज यानी 17 फरवरी 2024 पुरस्कार की घोषणा कर दी है। खबर है कि बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और उर्दू कवि गुलजार और संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार का सम्मान मिला है।

गीतकार व कवि गुलजार को मिला सम्मान
आपको बता दें कि गुलजार हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं और इस युग के बेहतरीन उर्दू कवियों में से एक हैं। इससे पहले उन्हें अपने काम के लिए साल 2002 में उर्दू के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, साल 2013 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, साल 2004 में पद्म भूषण और कम से कम पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं।

gulzar

संस्कृत विद्वान रामभद्राचार्य के नाम की घोषणा
वहीं चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक और प्रमुख रामभद्राचार्य एक प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक नेता, शिक्षक और 100 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं। ज्ञानपीठ चयन समिति ने अपने बयान में कहा है- ये पुरस्कार (2023 के लिए) दो भाषाओं के प्रतिष्ठित लेखकों को देने का निर्णय लिया गया है। संस्कृत साहित्यकार जगद्गुरु रामभद्राचार्य और प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार श्री गुलजार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+