ये हैं बॉलीवुड के 5 सिंगल फादर, एकसाथ निभा रहे हैं पिता और मां की जिम्मेदारी
Single Fathers In Bollywood: बॉलीवुड के इन 5 एक्टरों ने शादी नहीं की या फिर इनकी शादियां टूट गई हैं लेकिन ये अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर रहे हैं।

Single Fathers In Bollywood: बच्चों की परवरिश में मां और पिता का रोल अलग-अलग होता है। कोई भी एक दूसरे की कमी को पूरा नहीं कर सकता है लेकिन कई बार कुछ विशेष हालात के चलते ये जिम्मेदारी किसी एक को संभालनी पड़ती है। वैसे बच्चों की परवरिश में मां का अहम रोल होता है लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि बच्चों को मां का प्यार नहीं मिल पाता है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अकेले ही पिता और मां की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन एक्टरों ने शादी नहीं की या फिर इनकी शादियां टूट गई हैं लेकिन ये अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ एक्टरों के बारे में जो एक सिंगल फादर के तौर पर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

करण जौहर
बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने शादी नहीं की लेकिन वह एक बहुत ही अच्छे सिंगल फादर हैं। करण जौहर साल 2017 में आईवीएफ के जरिए दो बच्चों, बेटी रूही और बेटे यश के पापा बने थे। करण जौहर अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। काम में व्यस्त रहने के बावजूद वह अपने बच्चों को ढेर सारा प्यार देने की पूरी कोशिश करते हैं। इसके अलावा उनके साथ भरपूर समय भी बिताते हैं।

चंद्रचूड़ सिंह
बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी जो उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था। वह बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या रॉय के साथ फिल्म 'जोश' में काम कर चुके हैं। हालांकि एक बड़ी दुर्घटना के चलते वह काफी लंबे वक्त के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। उन्होंने फिर से वापसी की है और बीते दिनों वह वेब सीरीज 'आर्या' और अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' में नजर आए थे। साल 2007 से वह अपने बेटे शारनजय की अकेले ही परवरिश कर रहे हैं। उन्होंने करियर से ब्रेक लेकर सिंगल फादर के तौर पर अपने बेटे की अच्छे से परवरिश करने का निर्णय लिया था।

तुषार कपूर
हिंदी सिनेमा के लेजेंड्री एक्टर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि तुषार कपूर बतौर लीड हीरो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन वह मल्टी स्टारर फिल्मों से लोगों को मजा देते जरूर नजर आ रहे हैं। साल 2016 में आईवीएफ के जरिए तुषार कपूर बेटे लक्ष्य कपूर के पापा बने। फिलहाल तुषार अपना ज्यादातर समय बेटे लक्ष्य के साथ बिताना पसंद करते हैं। ह एक सिंगल फादर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

कमल हासन
साउथ फिल्मों के सुपर स्टार कमल हासन भी एक सिंगल फादर हैं। कमल हासन न सिर्फ एक बहुत ही अच्छे एक्टर हैं बल्कि वह दो बेटियों के लिए एक बहुत अच्छे पिता भी हैं। आपको बता दें कि कमल हासन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस सारिका साल 2004 में अलग हो थे। इसके बाद कमल हासन ने अपनी दोनों बेटियों, अक्षरा और श्रुति की परवरिश अकेले ही की। एक अच्छे पिता के तौर पर कमल हासन ने अपनी हर जिम्मेदारी सही से निभाई।

राहुल बोस
आपको बता दें कि 55 वर्षीय एक्टर राहुल बोस ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वह एक सिंगल फादर के तौर पर अपने 6 बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। वह एक पिता की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। दरअसल उन्होंने साल 2007 में अंडमान-निकोबार से 6 बच्चों को गोद लिया था। इसके बाद से ही वह इन सभी बच्चों की अच्छी परवरिश कर रहे हैं। वह बच्चों के लिए अक्सर चैरिटी भी करते रहते हैं।
-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल












Click it and Unblock the Notifications