ये हैं Bollywood के सबसे अमीर सितारे, इनकम जानकर उड़ जाएंगे होश
फिल्मी सितारों की कमाई ज्यादातर इनकी फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से ही होती है। बॉलीवुड के पांच ऐसे सितारे हैं, जिनका नाम बॉलीवुड के सबसे अमीर कलाकारों में शुमार है।
मुंबई, 3 जून: जब भी बॉलीवुड स्टार्स की बात आती है तो हर मामले में वे सबसे आगे होते हैं। बात फिर चाहे फैंस की हो या उनकी कमाई की। ये बात तो सभी जानते हैं कि सितारों की कमाई ज्यादातर इनकी फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से ही होती है। ऐसे में मन में इनकी कमाई को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं कि इन स्टार्स की कुल संपत्ति कितनी होगी या कौन सबसे अमीर स्टार होगा। तो चलिये जानते हैं इन सारे सवालों के जवाब...

शाहरूख खान
अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है बॉलीवुड के किंग खान का। शाहरूख को ऐसे ही किंग खान नहीं बोला जाता। भारतीय सेलिब्रिटीज में शाहरूख खान की नेट वर्थ सबसे ज्यादा हाई है। ऐसे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड के किंग खान लगभग 5100 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट मे दूसरे नंबर पर आते हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन। इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा लंबे करियर वाले कलाकार अमिताभ बच्चन ने सात हिंदुस्तानी फिल्म से डेब्यू किया था। अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 2950 करोड़ रुपये है।
Recommended Video

सलमान खान
सबसे ज्यादा कमाई में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड के दबंग खान आते हैं। सलमान खान की कुल संपत्ति 2255 करोड़ रुपये है।

अक्षय कुमार
कमाई के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी किसी से कम नहीं हैं। फिल्मों के अलावा अक्षय ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई करते हैं। अक्षय की कुल संपत्ति 2000 करोड़ रुपये है।

आमिर खान
इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान साल में भले ही सिर्फ एक फिल्म करते हों, लेकिन उसी एक फिल्म से फैंस का दिल जीत लेते हैं। आमिर खान की कुल संपत्ति 1562 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications