ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे अमीर एक्टर्स, जानें इनकी कुल संपत्ति और एक फिल्म करने की फीस

Top 5 Richest Actors in Bollywood: बॉलीवुड के कई एक्टरों ने दिन-रात मेहनत कर खूब सफलता कमाई है। लोगों की पसंद का बेस्ट हीरो बन जाना आसान काम नहीं है। कई ऐसे भी एक्टर्स होते हैं जिन्हें दर्शक कभी एक्सेप्ट ही नहीं कर पाते और वह ग्लैमर वर्ल्ड से कहीं गायब हो जाते हैं। कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और कड़ी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। लोग उन एक्टरों की हर फिल्म को देखना पसंद करते हैं और उसे सपरहिट बनाते हैं।

अपनी शानदार एक्टिंग, दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाकर और कड़ी मेहनत के दम पर ही कई एक्टर्स करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी बने हैं। इनमें शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन और सलमान खान तक का नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के 5 सबसे अमीर एक्टरों के बारे में। जानें उनकी कुल संपत्ति और एक फिल्म के लिए कितनी लेते हैं फीस।

bollywood stars

शाहरुख खान
दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान आज के समय में बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टरों में से एक हैं। लोग उन्हें किंग खान के नाम से भी पुकारते हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और कड़ी मेहनत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टरों की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के पास 770 मिलियन डॉलर यानी 635 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। शाहरुख खान भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे सफलतम एक्टर में गिने जाते हैं। शाहरुख खान एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं।

अमिताभ बच्चन
उतरप्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में जन्मे अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। लोग उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का शहंशाह मानते हैं। अमिताभ बच्चन ने भी अपनी शानदार एक्टिंग और कड़ी मेहनत से दुनियाभर के लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। वह करीब 455 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं। बिग बी एक फिल्म को करने के लिए 35 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं।

सलमान खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान अमीर एक्टरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। सलमान खान के पास कुल 360 मिलियन डॉलर यानी 297 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सलमान खान एक फिल्म करने के लिए 60 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं। सलमान खान टीवी पर भी काफी एक्टिव हैं। वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के लगभग सभी सीजन्स को होस्ट करते हैं जिसके लिए उन्हें करोड़ों की फीस दी जाती है।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के फिट एंड हैंडसम एक्टरों में से एक अक्षय कुमार अमीर स्टार्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते है। वर्तमान समय में अक्षय कुमार का 325 मिलियन डॉलर यानी 268 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। अक्षय कुमार एक फिल्म करने के लिए करीब 50 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में एकसाथ साइन कर लेते हैं।

आमिर खान
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर अमीर खान बहुत ही शानदार कलाकार हैं। वह हर तरह के कैरेक्टर में खुद को बहुत ही सही ढंग से ढाल लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमीर खान 225 मिलियन डॉलर यानी 186 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वह बॉलीवुड के अमीर एक्टरों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आते हैं। वह एक फिल्म करने के लिए करीब 35 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+