ये हैं बॉलीवुड के टॉप 5 महंगे मैनेजर्स, शाहरुख खान की 'राइट हैंड महिला' को मिलती है इतनी सैलरी

5 Most Expensive Managers of Bollywood Stars: बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स की प्रोफशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक को मैनेज करने का काम मैनेजर ही करते हैं। एक्टर्स के इस बिजी शेड्यूल में उनकी हर चीज का ध्यान रखना मैनजर का ही काम होता है और इसके लिए उन्हें करोड़ों रुपए की सैलरी दी जाती है।

फिल्म स्टार्स के मैनेजर उनकी पूरा शेड्यूल तय करने से लेकर उनकी मीटिंग्स तक फिक्स करते हैं। शाहरख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार तक अपने मैनेजर पर पूरी तरह से निर्भर करते हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के टॉप 5 महंगे मैनेजर्स के बारे में और जानें कितनी है इनकी सैलरी।

Managers of Bollywood Stars

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी
पूजा ददलानी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ पिछले 12 सालों से काम कर रही हैं। पूजा ददलानी सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल चीजों तक का ध्यान रखती हैं और सबकुछ मैनेज करती हैं। पूजा ददलानी अपने बॉस शाहरुख खान के साथ साल के ज्यादातर दिन 24 घंटे साथ रहती हैं। शाहरुख खान को फिल्में दिलाने से लेकर उनकी फीस तक, हर चीज का ख्याल पूजा ही रखती हैं। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान का काम मैनेज करने के लिए पूजा ददलानी को सालाना करीब 9 करोड़ रुपए की फीस दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपए के आसपास है।

प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर अंजुला आचार्य
प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर का नाम अंजुला आचार्य है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा के सारे काम अंजुला ही देखती हैं। इसके अलावा अंजुला आचार्य, ए-सीरीज इन्वेस्टमेंट्स (A-Series Investments) की मालकिन भी हैं। साल 2007 में अंजुला ने अपने पहले स्टार्ट-अप, देसी हिट्स की शुरुआत की थी, जो ईस्ट-मीट-वेस्ट पॉप कल्चर के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा का काम मैनेज करने के लिए अंजुला आचार्य को सालाना करीब 6 करोड़ रुपए की फीस दी जाती है।

करीना कपूर खान की मैनेजर पूनम दमानिया
करीना कपूर खान की मैनेजर पूनम दमनिया एक्ट्रेस की सभी मूवी डेट्स, स्क्रिप्ट रीडिंग, शो और बहुत कुछ संभालती हैं। कथित तौर पर करीना और पूनम एक करीबी रिश्ता शेयरकरती हैं। करीना कपूर खान अपनी मैनेजर पूनम के साथ एक दोस्त की तरह रहती हैं। आपको बता दें कि पूनम करीना कपूर के साथ काफी लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम दमानिया की सैलरी सालाना करीब 3 करोड़ रुपए के आसपास है।

अक्षय कुमार की मैनेजर जेनोबिया खोला
इस समय अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर माने जाते हैं। उनके पास हमेशा काम की लाइन लगी रहती हैं। वह एक साल में 4-5 फिल्में कर देते हैं। अक्षय के इस बिजी शेड्यूल को संभालने वाली उनकी मैनेजर का नाम जेनोबिया खोला है। जेनोबिया को अक्सर अक्षय कुमार के शूटिंग सेट से लेकर इवेंट्स तक में उनके साथ रहती हैं। अक्षय कुमार अपनी मैनेजर को सालाना 2.5 करोड़ रुपए की सैसलरी देते हैं।

रणवीर सिंह की मैनेजर सुजैन रोड्रिगेस
सुजैन रोड्रिगेस पिछले कई सालों से रणवीर सिंह की मैनेजर बनकर उनका काम अच्छे से संभाल रही हैं। सुजैन बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ काफी समय से जुड़ी हैं और ऐसे में दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग है। सुजैन एक्टर रणवीर सिंह की तरह से ही एनर्जी से भरी रहती हैं और एक्टर के साथ ही हर जरूरी जगह पर नजर भी आती हैं। वह एक्टर की फिल्मों की शूटिंग से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट के बारे में सारी जानकारी रखती हैं। रणवीर सिंह अपनी मैनेजर को सैलरी के तौर पर सालाना 2 करोड़ रुपए देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+