बॉलीवुड के 5 'बाबा' जिन्होंने स्क्रीन पर बनाए शिष्य, कमाए इतने करोड़ कि आप सोच नहीं सकते
5 Babas of Bollywood: असल जिंदगी के साथ साथ ग्लैमर की दुनिया में भी बाबा को रोल बड़ा ही खास होता है। जिस तरह से कई लोग रियल लाइफ में बाबा के शिष्य बन जाते हैं ठीक उसी तरह से फिल्मों से लेकर वेब सीजीर और टीवी शोज तक में इन बाबा का बोलबाला है।
बॉलीवुड की कई ऐसी सुपरहिट फिल्में रही हैं जिनमे किसी खास बाबा को दिखाया गया है और लोगों को ये भी बताया गया है कि किस तरह से ये फर्जी बाबा लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के 5 'बाबा' के बारे में, जिन्होंने स्क्रीन पर शिष्य बनाए और करोड़ों की कमाई भी कर ली।

बॉबी देओल- आश्रम
-बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल वेब सीरीज 'आश्रम' में 'बाबा निराला' के किरदार में नजर आए थे। उनकी दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।
-इस शानदार वेब सीरीज के 3 सीजन अभी तक स्ट्रीम हो चुके हैं और चौथा सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।
-इस सीरीज में बाबा निराला को इतना पावरफुल दिखाया गया है कि उनके इशारे पर सरकार बन जाती थी।
अभिमन्यु सिंह- ग्लोबल बाबा
-फिल्म 'ग्लोबल बाबा' में दिखाया गया है कि किस तरह से एक फर्जी बाबा लोगों को बेवकूफ बनाकर उनको लूटता है।
-इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अभिमन्यु सिंह ने ग्लोबल बाबा का किरदार निभाया है।
सौरभ शुक्ला- पीके
-आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'पीके' में एक्टर सौरभ शुक्ला ने 'तपस्वी बाबा' का किरदार निभाया था।
-इस फिल्म में तपस्वी बाबा लोगों की आस्था का फायदा उठाकर पैसा कमाते नजर आता है।
जयदीप अहलावत- महाराज
-ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'महाराज' में एक्टर जयदीप अहलावत ने 'जटुनाथ महाराज' का किरदार निभाया है।
-फिल्म महाराज में एक पाखंडी आध्यात्मिक गुरु की कहानी दिखाई गई है जो धर्म की गलत व्याख्या करके महिलाओं का शोषण करता है।
मिथुन चक्रवर्ती- ओएमजी (ओह माय गॉड)
-अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी' में बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती 'लीलाधर महाराज' के किरदार में नजर आए थे।
-लीलाधर महाराज ने लोगों को बेवकूफ बनाकर खूब पैसे कमाए थे।












Click it and Unblock the Notifications