43 साल की इस फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस की बिगड़ी हालत, अस्पताल से दर्द में रोने का वीडियो वायरल, जानें क्या हुआ
Sambhavna Seth Surgery: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि संभावना सेठ की सर्जरी हुई है जिसके चलते वह काफी परेशानी में हैं। संभावना के पति ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
संभावना सेठ की हुई सर्जरी
आपको बता दें कि संभावना सेठ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। वह यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनके पति अविनाश द्विवेदी ने व्लॉग में संभावना की सर्जरी के बारे में लोगों को बताया है।

सर्जरी से पहले संभावना की हालत बिगड़ गई थी
संभावना के पति अविनाश ने बताया है- डॉक्टर ने पहले ही इस सर्जरी के बारे में बताया था कि लेकिन वह अपने गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रही थीं। अब जब उनका गाना रिलीज हो गया है तो उन्होंने सर्जरी करा ली है। हालांकि सर्जरी से पहले संभावना की हालत बिगड़ गई थी लेकिन अब वह रिकवरी कर रही हैं।
संभावना दर्द में रोती हुईं नजर आईं
वीडियो में अविनाश अपनी पत्नी संभावना की देखभाल करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं संभावना भी दर्द में रोती हुईं दिखाई दे रही हैं। अपनी सर्जरी के बारे में बताता हुए संभावना ने कहा- मुझे ऐसी चीज का ऑपरेशन करवाना है, जो लंबे समय से पेंडिंग है। अब फाइनली मेरा ऑपरेशन हो रहा है और कुछ भी टेंशन वाली बात नहीं है। मेरे यूट्रस में पॉलीप्स था, जिसे निकलवाना था। इस वजह से मुझे कुछ दिनों से दर्द हो रहा था।
संभावना ने वीडियो में किया ये बड़ा खुलासा
वीडियो में संभावना ने बताया- पहले अविनाश की सर्जरी की वजह से मेरे ऑपरेशन में देरी हुई और उसके बाद मेरे म्यूजिक वीडियो की वजह से इसमें देरी हुई। गाने की शूटिंग के दौरान भी मुझे काफी दर्द था। लेकिन मुझे ऐसा लग रहा था कि पहले गाना खत्म कर लूं फिर सर्जरी करवाऊंगी। मुझे अब रातोंरात सर्जरी करवाने का फैसला लेना पड़ा है।
संभावना के पति ने कही ऐसी बात
संभावना के पति अविनाश ने बताया कि साल 2024 की शुरुआत फैमिली की हेल्थ को देखते हुए अच्छी नहीं हुई है। अविनाश ने कहा- मुझे लगता है कि साल 2024 सिर्फ हॉस्पिटल और सर्जरी में ही बीत रहा है। पहले हमारे पेट डॉग का ऑपरेशन हुआ, फिर मेरा और अब संभावना का। इस सब में संभावना की सर्जरी सबसे जरूरी थी, लेकिन ये काफी लेट हो गई। आपको बता दें कि संभावना का हाल ही में नया मू्यूजिक वीडियो कमरिया का झटका रिलीज हुआ है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications