जब 42 साल की रेखा को 29 साल के अक्षय कुमार के साथ करना पड़ा था ऐसा काम, दोनों कांप गए थे और फिर.....
Rekha and Akshay Kumar: हिंदी फिल्मों की दमदार एक्ट्रेस रेखा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी फेमस थीं। एक समय पर रेखा फिल्मों में कोई भी इंटिमेट सीन देना पसंद नहीं करती थीं लेकिन जब उन्होंने सफलता की बुलंदियों को छुआ तो उन्होंने इस तरह के सीन्स से लोगों को हैरान कर दिया था। उनको ये अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आया था।
रेखा और अक्षय कुमार की फिल्म
रेखा ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में काम किया था। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। उस समय रेखा की उम्र 42 साल थी और अक्षय कुमार 29 साल के जवान एक्टर थे। इस फिल्म में दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन हुए थे जिन्होंने स्क्रीन पर बवाल मचा दिया था।

अक्षय और रेखा का लव मेकिंग सीन
फिल्म में अक्षय कुमार और रेखा के बाथरूम वाले लव मेकिंग सीन ने तो खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म के गाने इन द नाइट नो कंट्रोल में रेखा और अक्षय कुमार के इंटीमेट सीन की हर जगह चर्चा हुई थी। हर अखबार और मैगजीन में दोनों की खबरें छपी थीं। रेखा ने अपने से 13 साल छोटे अक्षय कुमार के साथ इंटीमेट सीन शूट कर बवाल मचा दिया था।
इंटीमेट सीन ने मचाया था बवाल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा और अक्षय कुमार इस तरह के इंटीमेट सीन को करते वक्त काफी कांप रहे थे। कहा जाता है कि रेखा तो इस सीन को करते हुए अपना आपा ही खो बैठी थीं। उन्होंने अक्षय कुमार के शरीर पर निशान तक बना दिए थे।
रेखा और अक्षय कुमार की डेटिंग
आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज के बाद तो रेखा और अक्षय कुमार की डेटिंग की खबरें भी आने लगी थीं। वहीं इस खबर के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। कहा जाता है कि उस समय अक्षय कुमार और रवीना टंडन का अफेयर चल रहा था। रवीना टंडन भी इस फिल्म का हिस्सा थीं और रेखा के साथ इंटीमेट सीन को लेकर वह अक्षय से काफी नाराज हो गई थीं।
रवीना टंडन और अक्षय कुमार के रिश्ते में दरार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फिल्म के बाद से रवीना टंडन और अक्षय कुमार के रिश्ते में दरार आ गई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद रवीना ने अक्षय पर तो अपनी भड़ास निकाली ही थी, साथ ही रेखा को भी काफी कुछ भला-बुरा कहा था। इसके बाद ही रवीना टंडन और अक्षय कुमार का ब्रेकअप हो गया था।
अक्षय कुमार के लिए खाना बनाकर लाती थीं रेखा
रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रेखा उस फिल्म की शूटिंग के समय अक्षय कुमार के प्यार में पड़ने लगी थीं। हालांकि अक्षय अपनी को-एक्ट्रेस रेखा से दूर ही भागते थे। वहीं रेखा अपने प्यार अक्षय के लिए घर से खाना बनाकर लाती थीं और उन्हें कई चीजें गिफ्ट भी करती थीं। रवीना ने कहा था कि अक्षय ने रेखा को सिर्फ इस फिल्म को पूरा करने के लिए झेला था।












Click it and Unblock the Notifications