कोई 25 तो कोई 8 साल से.....आज भी लापता हैं बॉलीवुड के ये 4 स्टार्स, परिवार को है इनके लौटने का इंतजार

Bollywood Stars Missing: बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। कुछ स्टार्स तो पहली बार में ही अपना जादू चलाने में कामयाब हो जाते हैं। वहीं कुछ एक्टरों को अपनी छाप छोड़ने में थोड़ा समय लगता है। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो फिल्मों में लीड रोन न निभाते हुए भी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते है।

गायब हैं ये कलाकार
इस ग्लैमर वर्ल्ड में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जो किसी के भी समझ से परे है। कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल तो जीता लेकिन फिर कहीं गायब हो गए। किसी को नहीं पता कि वो कहां हैं। कई एकटर्स को 30 साल से अधिक समय से गायब है और उनका परिवार उनकी राह ताक रहा है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 4 स्टार्स के बारे में जो कि आज भी गायब हैं और किसी को उनके बारे में कुछ नहीं पता।

malini sharma

राज किरण- 25 साल से लापता
हिंदी फिल्मों के शानदार अभिनेता राज किरण अब फिल्मों में नजर नहीं आते हैं। कहा जाता है कि वह पिछले 25 साल से लापता हैं। उनकी कोई नामोनिशान नहीं मिला है। 'कर्ज' और 'अर्थ' जैसी फिल्मों से मशहूर हुए राज किरण का 80 के दशक में खूब जलवा था। वह कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन साल 1999 से वह कहीं गायब हो गए हैं।

डिप्रेशन में चले गए थे एक्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज किरण बिगड़ते करियर की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने निजी जिंदगी में भी काफी कुछ सहा, जिसने उन पर बहुत बुरा असर किया था। कई साल तक उनकी कोई खबर नहीं मिली थी।

अटलांटा के किसी पागलखाने में होने की थी खबर
इसके बाद एक दिन खबर आई कि एक्टर राज किरण को मुंबई के बायखुला पागलखाने में भेज दिया गया था। वहीं साल 2011 में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने जब राज किरण के भाई गोविंद महतानी को फोन किया था तो उनसे पता चला था कि वह अटलांटा के किसी पागलखाने में हैं। हालांकि अब तक उनकी कोई सही खबर नहीं मिल पाई है और उनका परिवार कई सलों से उनका इंतजार कर रहा है।

जैस्मिन धुन्ना- 36 साल से लापता
​फिल्म साल 1988में रिलीज हुई सुपरहिट हिंदी हॉरर फिल्म वीराना को लोग आज भी याद करते हैं। इस फिल्म में खूबसूरत भूतनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना रियल लाइफ में कहीं गायब हो गई हैं। आज तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही एक्ट्रेस लापता हैं।

अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ जुड़ा था नाम
आपको बता दें कि जैस्मिन धुन्ना ने साल 1979 में एनडी तिवारी की फिल्म 'सरकारी मेहमान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जैस्मिन धुन्ना एक अंडरवर्ल्ड डॉन के डर से फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर अमेरिका में जाकर बस गई हैं। हालांकि अब तक उनकी कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

विशाल ठक्कर- 8 साल से हैं लापता
विशाल ठक्कर साल 2016 में अचानक गायब हो गए थे। तब से उनकी कोई खबर नहीं मिल पाई है। विशाल ठक्कर ने 'टैंगो चार्ली' और 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी फिल्मोंमें काम किया था। वहीं फिल्म 'चांदनी बार' में वह तब्बू के बेटे के रोल में दिखाई दिए थे।

दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद से हैं गायब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2016 में विशाल ठक्कर ने एक रात फिल्म देखने जाने के लिए मां से पैसे मांगे थे। साथ में मां को भी चलने को कहा था, पर उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद रात एक बजे के आसपास विशाल ठक्कर ने घरवालों को मैसेज किया कि वह दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं और सुबह तक घर लौटेंगे। पर उस दिन के बाद विशाल घर नहीं लौटे और आज भी परिवार उनकी राह देख रहा है।

मालिनी शर्मा- 20 साल से गायब
बिपाशा बसु की ​फिल्म 'राज' में भूत बनी एक्ट्रेस मालिनी शर्मा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। 'राज' मालिनी शर्मा की पहली फिल्म थी, लेकिन उस फिल्म के बाद मालिनी शर्मा कहीं गायब हो गईं।

फिल्म 'राज' में 'भूतनी' बन सबको डराया
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'राज' में 'भूतनी' बन सबको डराने वाली एक्ट्रेस मालिनी शर्मा की ये पहली और आखिरी फिल्म थी। ऐसा नहीं था कि इसके बाद, उन्हें फिल्मों के ऑफर नहीं मिले, लेकिन उन्होंने 'राज' के बाद कोई फिल्म नहीं की।

फिल्म के रिलीज होने के बाद से गायब हैं मालिनी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मालिनी शर्मा ने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'राज' से पहले वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी थीं। उनकी शादी मॉडल और एक्टर प्रियांशु चटर्जी से साल 1997 में हुई थी, लेकिन साल 2001 में उनका तलाक हो गया था, जिसके बाद वह काफी टूट गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'राज' के रिलीज होने के बाद से उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+