3 Idiots Sequel: आमिर खान ला रहे हैं '3 इडियट्स' का सीक्वल? करीना कपूर ने कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल

3 Idiots Sequel: करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और कहा है कि आमिर खान ने उनसे कुछ छुपाया है। लेकिन अब उन्हें ये राज पता चल गया है।

kareena kapoor khan

3 Idiots Sequel: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' ने एक समय पर बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई कि लोग इसे आज भी देखना पसंद करते हैं। लोगों के दिमाग में इस फिल्म का हर एक डायलॉग बस चुका है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी भी नजर आए थे। इंजीनियर कॉलेज में पढ़ने आए इन तीनों हीरो की दोस्ती और उनकी हरकतों ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब खबर है कि जल्द ही फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वल आ रहा है और ये खबर खुद करीना कपूर ने शेयर की है।

फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वल

फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और कहा है कि आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन ने उनसे सब कुछ छुपाया है। हालांकि अब उन्हें इस राज के बारे में पता चल गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर तुरंत फोन उठाती हैं और बोमन ईरानी से इस खबर के बारे में पूछती हैं।

करीना कपूर खान का वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि करीना कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद से फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सभी फैंस करीना कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद से खुशी से उछल रहे हैं। सभी लोग हैरान हो गए हैं कि अचानक कैसे '3 इडियट्स' के बारे में इतना बड़ा अपडेट आ सकता है जबकि इसे लेकर पहले कुछ भी लीक नहीं हुआ।

फिल्म के सीक्वल की बात सुन लोग हुए खुश

फिल्म के सीक्वल की बात सुन लोग हुए खुश

फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर करीना कपूर खान ने जो वीडियो शेयर किया है वो एक प्रैंक है या फिर हकीकत ये तो अभी साफ नहीं हो पाया है क्योंकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि करीना कपूर ने अपने वीडियो में '3 इडियट्स' का ही जिक्र किया है। वीडियो में करीना कपूर शिकायत करती हैं कि उन्हें इस प्लानिंग के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

करीना ने बोमन ईरानी को किया फोन

करीना ने बोमन ईरानी को किया फोन

करीना कपूर खान के वीडियो में एक वायरल क्लिप भी देखी जा सकती है जहां आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन इस फिल्म को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। करीना ने वीडियो में कहा- ये तीनों जरूर कुछ छिपा रहे हैं। उन्होंने मुझसे भी छिपाया है। इस क्लिप को देखने के बाद करीना कपूर एक्टर बोमन ईरानी को इस बारे में पूछ के लिए कॉल लगाती हैं।

राजकुमार हिरानी ने कही ये बात

राजकुमार हिरानी ने कही ये बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिनों पहले राजकुमार हिरानी ने इस खबर की पुष्टि की थी कि वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वल जरूर बनाएंगे। फ्रेंचाइजी को लेकर उन्होंने कहा था कि अभी राइटिंग का काम चल रहा है। वह अपने को-राइटर अभिजात जोशी के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि राजुमार हिरानी ने सीक्वल के प्लॉट, कास्ट और रिलीज होने की डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था।

साल 2009 में रिलीज हुई थी फिल्म '3 इडियट्स'

साल 2009 में रिलीज हुई थी फिल्म '3 इडियट्स'

आपको बता दें आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक '3 इडियट्स' ने लोगों के दिलो दिमाग पर जादू कर दिया था। इस फिल्म में उनके साथ बतौर लीड हीरोइन करीना कपूर नजर आई थीं। ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके सभी किरदार काफी फेमस हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+