23 साल के फेमस टीवी एक्टर की सड़क हादसे में मौत, बाइक को ट्रक ने मारी थी टक्कर और फिर जो हुआ
Aman Jaiswal: टीवी एक्टर अमन जायसवाल को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 23 साल के एक्टर अमन जायसवाल की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। अमन जायसवाल टीवी के फेमस शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' में नजर आए थे।
रोड एक्सीडेंट में हुई अमन जायसवाल की मौत
इसी टीवी सीरियल के राइटर धीरज मिश्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सड़क दुर्घटना में अमन जायसवाल के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है- अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे और मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टीवी शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' में आए थे नजर
वहीं दिवंगत एक्टर अमन जायसवाल के दोस्त अभिनेश मिश्रा ने बताया है- अमन को कामा हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां एक्सीडेंट के करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। अमन टीवी शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' में निभाए गए उनके किरदार से घर घर में फेमस हो गए थे।
सोशल मीडिया पर एक्टिव थे अमन जायसवाल
अमन जायसवाल के दोस्त ने बताया- वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था। इंस्टाग्राम पर उसके 65.7K फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैंस से जुड़ा रहता था। उसने नए साल में एक खास वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस को साल 2025 को लेकर अपने विचार बताए थे। अमन जायसवाल ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा था- नए सपनों और अनंत संभावनाओं के साथ 2025 में कदम रख रहा हूं।
कौन हैं अमन जायसवाल?
-अमन जायसवाल उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। टीवी इंडस्ट्री में काम करने के चलते वह मुंबई शिफ्ट हुए थे।
-उन्होंने टीवी के फेमस शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' में लीड रोल निभाया था।
-इसके अलावा वह 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' सीरियल में भी काम कर चुके हैं।
-अमन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी।
-वह सरगुन मेहता के शो 'उड़ारियां' का भी हिस्सा रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications