19 साल की सुहानी भटनागर के साथ हुआ था ये सब, पैर टूटा, शरीर में जमा पानी, दवाई लेते ही जो हुआ.....

Suhani Bhatnagar: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल में चाइल्ड जूनियर बबीता फोगाट का रोल निभा चुकीं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर की गत 16 फरवरी 2024 को मौत हो गई है। सुहानी का महज 19 साल की उम्र में ही निधन हो गया है। खबर है कि बीते कुछ दिनों से सुहानी का फरीदाबाद एम्स में इलाज चल रहा था और आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

पैर के इलाज के लिए ले रही थी दवाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी भटनागर कुछ समय पहले एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। उस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट आई थीं। एक्सीडेंट में उनका पैर बी फ्रैक्चर हो गया था। दावा किया जा रहा है कि उसके इलाज के लिए वो जो दवाइयां ले रही थीं उसके रिएक्शन के चलते की सुहानी की हालत काफी खराब हो गई थी।

Suhani Bhatnagar

दवाई के रिएक्शन से शरीर में भर गया था पानी
कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की पूरी बॉडी में दवाई के चलते एक अलग तरह का रिएक्शन हो गया था। ऐसे में उनके पूरे शरीर में पानी भर गया था। इस बीमारी का इलाज फरीदाबाद एम्स में चल रहा था लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रही थीं। इस बीमारी के चलते ही सुहानी ने गत 16 फरवरी 2024 की रात को दम तोड़ दिया। खबर है कि सुहानी भटनागर का सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शरीर में कैसे भर जाता है पानी
आपको बता दें कि किसी भी व्यक्ति के शरीर के आंतरिक भागों, सर्कुलेटरी सिस्टम या टिशूज में पानी भर जाने से पूरा शरीर सूजने लगता है। हाथ, पैर के पंजों, टखनों और पैरों में सूजन शरीर को चलने में असक्षम कर देता है। शरीर में सूजन बढ़ने से व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है। अहर सूजन शरीर के ऑगर्न्स तक चली जाती है तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। यही कराण है कि 19 साल की सुहानी भटनागर की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+