'12वीं फेल' के IPS मनोज शर्मा यानी विक्रांत मैसी की चमकी किस्मत, अब करेंगे ऐसा काम जो आपने सोचा नहीं होगा
12th Fail Vikrant Massey: साल 2023 की ब्लॉकबस्टर मूवी '12वीं फेल' ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के दिल में एक अलग जगह बना ली है। वहीं लोग इस फिल्म के लीड हीरो विक्रांत मैसी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म '12वीं फेल' ने तो कमाल कर ही दिया है साथ ही विक्रांत को फिल्मफेयर (Filmfare) बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। इस अवॉर्ड केमिलते ही विक्रांत मैसी की किस्मत भी बदल गई है।
राजकुमार हिरानी की नई वेब सीरीज
खबर है कि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अब '12वीं फेल' के लीड एक्टर विक्रांत मैसी साथ एक नया प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार हिरानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू की प्लानिंग कर रहे हैं। वह एक वेब सीरीज बना रहे हैं, जिसमें विक्रांत मैसी को लीड रोल में साइन किया गया है।

वेब सीरीज की कहानी और विक्रांत मैसी का रोल
जानकारी के अनुसार इस नई वेब सीरीज में विक्रांत मैसी साइबर क्राइम सिक्योरिटी एक्सपर्ट का किरदार निभाने वाले हैं। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर आमिर सत्यवीर सिंह होंगे जोकि राजकुमार हिरानी के असिस्टेंट रह चुके हैं।
साइबर क्राइम की कहानी पर आधारित
खबर है कि विक्रांत मैसी की ये नई वेब सीरीज साइबर क्राइम की कहानी पर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी इस वेब सीरीज को प्रोड्यूस करने के साथ साथ शो रनर भी रहेंगे। विक्रांत मैसी इस नई वेब सीरीज के साथ ही लोगों को दोबारा से एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं और उनकी खुद की किस्मत भी बदलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications