12 साल की आराध्या ने 50 साल की मां ऐश्वर्या राय को इस चीज में पछाड़ा, लोग बोले- ये इतनी लंबी है कि....
Aaradhya Bachchan Height: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लाडली बेटी आराध्या बच्चन अक्सर अपनी मां के साथ ही नजर आती हैं। आराध्या अपनी मां के काफी करीब हैं। आराध्या भी अधिकतर समय अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ही रहना पसंद करती हैं।
आईफा अवॉर्ड्स 2024 में पहुंचीं आराधअया बच्चन
हाल ही में आराध्या बच्चन अपमी मां ऐश्वर्या राय के साथ आईफा अवॉर्ड्स 2024 इवेंट के लिए अबू धाबी पहुंची हैं। यहां पर आराध्या को देखकर लोगों ने हैरान होने वाला रिएक्शन दिया है। इस इवेंट से ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय से ज्यादा लंबी हैं
इस वीडियो में आराध्या अपनी मां के साथ इलेक्ट्रिक बग्गी में इवेंट वेन्यू तक पहुंचती दिख रही हैं। इस बग्गी में उनके अलावा और भी कई लोग हैं। जैसे ही बग्गी वेन्यू पर पहुंचती है, आराध्या उतरकर सीधे मां के करीब पहुंचती हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय से ज्यादा लंबी हैं।
12 साल की उम्र में काफी लंबी हो गई हैं आराध्या बच्चन
आपको बता दें कि 50 साल की ऐश्वर्या राय की हाइट 170 सेंटीमीटर यानी 5 फुट 7 इंच है। वहीं उनकी बेटी आराध्या की उम्र अभी सिर्फ 12 साल है और वह लंबाई के मामले में अपनी मां को पछाड़ चुकी हैं। आराध्या इस वीडियो में अपनी मां ऐश्वर्या राय से लंबी नजर आ रही हैं।
आराध्या ने बच्चन परिवार की हाइट पकड़ ली है
इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि आराध्या ने बच्चन परिवार की हाइट पकड़ ली है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन से लेकर उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन तक की हाइट बहुत ही अच्छी है। हालांकि अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन की हाइट काफी कम है लेकिन उनके दोनों बच्चे अभिषेक और श्वेता अपने पापा की तरह लंबे हैं।
ऐश्वर्या आराध्या का मेकअप ठीक करने लगती हैं
विरल भयान के इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर आ रहे इस वीडियो में आराध्या बच्चन को देखते ही मां ऐश्वर्या राय उनका मेकअप ठीक करने लगती हैं और बालों को अपने हाथों से संवारती दिखती हैं। ऐश्वर्या का ये अंदाज साफ बता रहा है कि वो अपनी बेटी के परफेक्शन को लेकर कितनी पजेसिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications