प्रेमिका के बेडरूम में था दूसरी लड़की के साथ, पकड़ा गया,थाने में खुले कई बड़े राज
दुर्ग जिले के रिसाली में क्षेत्र में एक रमेश अय्याश व्यक्ति को उसकी प्रेमिका के घर दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मौज करते पकड़ा गया है।
Bhilai News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ऐसे अय्याश व्यक्ति का भंडाफोड़ हुआ है,जिसने 51 साल की उम्र में पहुंचते तक कई लड़कियों के साथ लीव इन रिलेशन , शादी का रिश्ता और मौज मस्ती के संबंध रखे। उसकी आधी जिंदगी कामक्रीड़ा में गुजरी और पकड़ा गया तो, अदालत में न्याय की गुहार लगाना चाहता है।

लिव इन पार्टनर के बेडरूम में ले आया दूसरी लड़की
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के रिसाली में क्षेत्र में एक रमेश अय्याश व्यक्ति को उसकी प्रेमिका के घर दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मौज करते पकड़ा गया है। खास बात यह है कि युवक को उसकी प्रेमिका ने खुद रंगे हाथो पकड़ा और पुलिस थाने में जाकर शिकायत कर दी।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करके उसकी हिस्ट्री निकाली,तो पता चला कि यह बहुत बड़ा रंगरसिया है,तब जांच और शिकायतों के बाद उसे रेप और कई महिलाओं से अवैध रखने से सबंधित आदतों से जुड़ी शिकायतों के बाद जेल भेज दिया गया है।
रिसाली के नेवई थाने में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी रमेश श्रीवास्तव के साथ 5 सालों से साथ लिव इन में रह रही थी। उसे ज्ञात है कि वह उसके साथ रिश्ते में रहने वाली तीसरी महिला है। इससे पूर्व भी आरोपी ने 2 दूसरी युवतियों को प्यार में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मोबाइल लेकर पहुंची,बना लिया वीडियो
महिला ने पुलिस को बताया कि उसे इस बात का शक था कि उसके प्रेमी के किसी दूसरी महिला के साथ भी संबंध हैं,इसलिए वह उसपर नज़र रखने लगी थी। उसका सहक सही निकला और इसी बीच उसने अपने ही बेडरूम में अपने प्रेमी रमेश श्रीवास्तव को किसी दूसरी महिला के साथ सोते हुए पकड़ लिया और घटना का वीडियो बना लिया। महिला का कहना है कि उसने आरोपी से शादी करने कहा,लेकिन वह नहीं माना,तब मजबूरन उसे थाने पहुंचकर शिकायत करनी पड़ी।

लंगोट का था ढीला,इसलिए दूसरी पत्नी ने छोड़ा
पीड़िता ने रमेश के राज खोलते हुए पुलिस को बताया कि पहली पत्नी के गुज़र जाने के बाद रमेश ने एक छत्तीसगढ़ी फिल्मो की एक अभिनेत्री से शादी की,जिससे उसको फिर एक बेटा हुआ,लेकिन जब महिला को अपने पति की चरितहीनता के बारे में शिकायतें मिलने लगी,तब वह उसे छोड़कर चली गई।

बचपन की दोस्त को 25 साल बाद प्यार में फंसाया
पुलिस को महिला ने अपने और रमेश के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वह भिलाई में ही रहती थी,लेकिन बाद में शादी के बाद बिलासपुर चली है। बाद में पति से अलगाव के हुआ,तो 25 साल बाद वापस भिलाई लौटी,तब उसकी मुलाकात अवधपुरी रिसाली में रहने वाले रमेश श्रीवास्तव से हुई,जो आर्केस्ट्रा में गाने गाने के साथ प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों के बीच बचपन की बातें हुई,फिर नज़दीकियां बढ़ी।
Recommended Video

पहले ले गया कमरे में, अब ले जायेगा कोर्ट
रमेश अपनी आदतों से मजबूर था, उसने बचपन को दोस्त को वापस पाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया,फिर शादी का वादा करके संबंध बनाये। यह रिश्ता लीव इन रिलेशन में बदल गया,लेकिन 25 फरवरी 2023 उसने रमेश श्रीवास्तव को एक लड़की के साथ बेडरूम में पकड़ लिया। आरोपी का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला ने उसकी जिंदगी खराब करनेका प्रयास किया है,अदालत में जाकर महिला के खिलाफ में सबूत पेश करेगा।
यह भी पढ़ें 7 साल की रिलेशनशिप, 3 बार हुई प्रेग्नेंट, खेत में ले जाकर करता था काम












Click it and Unblock the Notifications