7 साल की रिलेशनशिप, 3 बार हुई प्रेग्नेंट, खेत में ले जाकर करता था काम
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक लड़की से यौन शोषण का प्रकरण सामने आया है,जहां एक लड़के ने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ 7 साल तक संबंध बनाये और इस दौरान लड़की का 3 बार गर्भपात भी कराया,लेकिन शादी नहीं की।
कहते है,जब किसी से प्यार होता है,तो फिर कुछ नहीं सूझता,फिर जो भी करो सही लगता है और दुनिया बेमानी सी लगने लगती है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक युवती के साथ कुछ ऐसा ही घटा,जहां उसके प्रेमी ने 7 सालों तक उससे जिस्मानी संबंध बनाये और कई बार गर्भपात करवाया। लड़की जिसे प्यार समझती रही,वह तो महज हवस थी।

7 साल एक बनाये संबंध, 3 बार करवाया गर्भपात
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक लड़की से यौन शोषण का प्रकरण सामने आया है,जहां एक लड़के ने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ 7 साल तक संबंध बनाये और इस दौरान लड़की का 3 बार गर्भपात भी कराया,लेकिन शादी नहीं की। बहराहल पीड़िता की शिकायत के बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंच गया है,जहां आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

खेत में ले जाकर बनाये संबंध
लोहारा इलाके की रहने वाली युवती की 7 वर्ष पूर्व खैरागढ़ जिले के गंडई क्षेत्र के रहने वाले 24 साल के कुमन जंघेल से दोस्ती हुई थी। आरोपी युवक अक्सर लड़की के गांव आता जाता था। इसी दौरान पहले लड़की से दोस्ती हुई और फिर उसने प्रेम का इजहार भी कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने शादी करने का वादा किया था, फिर खेत में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये ।

लड़की ने किया बच्चा गिराने का विरोध
पीड़िता का कहना है कि युवक हर बार शादी करने की बात करके उसके साथ जिस्मानी संबंध स्थापित करता था। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि वह पहले भी आरोपी युवक से 2 बार गर्भवती हो चुकी थी।
अभी वह फिर तीसरी दफा गर्भवती हुई,तो युवक ने उसका गर्भपात करवा दिया। लड़की ने बच्चा गिराने का विरोध करते हुए कहा कि अब शादी कर लेते हैं, किंतु आरोपी नहीं माना और लड़की से संबंध बनाता रहा।
Recommended Video

इसलिए पहुंची थाने
बहरहाल जब युवक ने शादी करने की बात नहीं मानी, तो हताश होकर युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की है। पूछ्ताछ के बाद युवक ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों से चर्चा करके समझाने का प्रयास भी किया है,ताकि युवक-युवती का भविष्य सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़ें विश्वभूषण हरिचंदन बने छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल, राजभवन में ली शपथ, जानिए उनके बारे में












Click it and Unblock the Notifications