राजनांदगांव: नगर निगम ने किया घर सील,तो महिला ने खुद को लगाई आग
मिली जानकारी के मुताबिक खुद को आग लगाने वाली महिला का नाम यास्मीन बेगम ( 42 वर्ष ) है। महिला अटल आवासीय परिसर में अपने 22 साल के बेटे के साथ निवास करती है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक महिला ने गुरुवार को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जानकारी दी कि लखोली क्षेत्र में स्थित अटल आवास आवासीय परिसर में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम प्रशासन का विरोध करने के लिए महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। बहरहाल महिला अस्पताल में भर्ती है।

Recommended Video
महिला ने जैसे ही खुद को आग के हवाले किया,तो नगर निगम की टीम मौके से भाग निकली। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि एक दिन पूर्व ही महिला ने निगम के अफसरों को मौखिक रूप से बताया था कि निगम के कर्मचारी ने ही पीएम आवास योजना के मकान में रहने के लिए 30 हजार रुपए लिए हैं। उसकी बात को निगम अधिकारियों ने अनसुना कर दिया था। बहरहाल इस मामले में राजनांदगांव के कोतवाली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का हालत स्थिर नहीं है,जैसे ही उसकी हालत में सुधार होगा,उसका बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी क्यों? पक्ष विपक्ष के बीच तकरार












Click it and Unblock the Notifications