मिसेज इंडिया रनर अप जूही ने दृष्टिबाधितों के साथ किया रैम्प वॉक, छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बनी मिसाल
भिलाई में "मॉम एंड किड रनवे" ग्रैंड फिनाले का यह खास आयोजन फैशन डिजाइनिंग की संस्था आईएनआईएफडी ने किया था। इस अवसर पर हाउसवाइफ एंड मॉम्स के लिए एक विशेष फैशन डिजाइनिंग कोर्स को लांच किया गया।
दुर्ग, 12 जुलाई। मुंबई में मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर अप का खिताब अपने नाम करने वाली मिसेज इंडिया जूही व्यास ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ रैम्प वॉक करते नजर आई। भिलाई में "मॉम एंड किड रनवे" ग्रैंड फिनाले का यह खास आयोजन फैशन डिजाइनिंग की संस्था आईएनआईएफडी ने किया था। इस अवसर पर हाउसवाइफ एंड मॉम्स के लिए एक विशेष फैशन डिजाइनिंग कोर्स को लांच किया गया। दृष्टिबाधित बच्चों ने इस अवसर पर अपनी डांस एवं सिंगिंग का प्रदर्शन कर दर्शकों को का मन मोह लिया, इन दृष्टि बाधित बच्चों को ज्वैलरी पहनाकर रैंप पर वॉक कराया गया जो एक यूनिक कांसेप्ट था।

दृष्टिबाधित बच्चों के साथ जूही ने किया रैम्प वॉक
इस शो में दृष्टि बाधित बच्चों को खास तौर पर शामिल किया गया था। मिसेज इंडिया जूही व्यास ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ रैम्प वॉक किया। मॉम एंड किड रनवे का आयोजन सामान्य गृहिणियों को आगे बढ़ने का एक और मौका देने के लिए किया गया था। इसके लिए आईएनआईएफडी परिसर में प्रीलिमनरी ऑडिशन्स का आयोजन किया गया था। इनमें से 20 महिलाओं का चयन कर उन्हें ग्रूम किया गया। ग्रैंड फिनाले में इन महिलाओं ने भी स्टूडेंन्ट्स द्वारा डिजाइन किये गये परिधानों के साथ रैम्प वॉक किया।

शो के माध्यम से लैक्मे इंडिया तक पहुंच सकती है महिलाएं
सूर्या टीआई मॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट जूरी एवं शो स्टॉपर के रूप में मिसेज इंडिया रनर अप जूही व्यास उपस्थित थीं। जूरी के अन्य सदस्यों में ममता शुक्ला प्रिंसिपल माइलस्टोन अकैडमी एवं सुमन कन्नौजे महामंत्री चेंबर ऑफ कॉमर्स महिला विंग शामिल थीं। आईएनआईएफडी भिलाई के डायरेक्टर टीना खंडेलवाल एवं मोनिका पारख विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। डायरेक्टर टीना खंडेलवाल ने कहा कि एनआईएफडी भिलाई महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने का मौका देता है। लक्मे इंडिया फैशन वीक तक पहुंचने का मौका देता है।
जूही व्यास ने कामकाजी महिलाओं के लिए पेश की मिसाल
अपनी सफलता की कहानी बताते हुए जूही कहतीं हैं कि छत्तीसगढ़ से जाकर मैंने मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप का खिताब अपने नाम किया था, इस पर मुझे गर्व है। जूही ने बताया कि मिसेस इंडिया आईएनसी के ग्रैंड फिनाले 15 जून को नेस्को सेंटर, गोरेगांव, मुंबई में आयोजित किया गया इस शो के सम्मानित जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, अभिनेता विवेक ओबरॉय, क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व मिस वर्ल्ड आदिति गोवित्रीकर और मिसेज इंडिया आईएनसी के संस्थापक और सीईओ मोहिनी शर्मा जैसी हस्तियां शामिल थी। इस प्रतियोगिता में सरगम मिसेज कौशल विजेता घोषित किया गया। इस शो को सचिन कुम्भर ने होस्ट किया था।आपको बता दें कि संयुक्त परिवार में निवासरत जुही के परिजन दुर्ग व रायपुर में रहते हैं. जूही पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। फैशन शो में भाग लेने के लिए उन्होंने अपने जुनून को अपने पेसे में हावी नहीं होने दिया, और दोनों क्षेत्रों में सफलता हासिल की।
जूही ने 2 साल में 17 किलो वजन किया कम
जूही ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह इस उपलब्धि से ज्यादा खुश हैं लेकिन विनर बनने की खुशी कुछ और होती है। जूही ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। जब 2 साल पहले इसकी तैयारी शुरू की जब छोटा बेबी ढाई साल का था, कड़ी मेहनत के चलते मैंने 15 से 17 किलो वजन कम किया यह बहुत कठिन था। जूही कहती हैं कि किसी एक मेंटर के जरिए संभव नहीं था । दिन में गृहस्थी के चलते टाइम नहीं मिल पाता था तो वे रात 9 बजे के बाद वर्कआउट करती थी।












Click it and Unblock the Notifications