Mahadev ID: दुर्ग पुलिस खंगाल रही, कारोबारी, नेता, पुलिस जवानों के पासपोर्ट, दिल्ली से 16 बुकी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में महादेव बुक एप के माध्यम से करोड़ो रुपए के सट्टा कारोबार चलाने वालों पर दुर्ग पुलिस के साथ साथ अब ईडी भी कार्रवाई करने के मूड में है। ED इन बड़े कारोबारियों की जानकरी जुटा रही है। वहीं दुर्ग पुलिस अपने ही आरक्षकों की पासपोर्ट डिटेल खंगाल रही है। महादेव एप के आईडी संचालन को लेकर दुर्ग भिलाई के व्यापारी, राजनीतिक दलों के नेता, आरक्षक का नाम सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 120 लोगों की गिरफ्तारी अब तक की गई है।

दुबई के सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे कारोबारी

दुबई के सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे कारोबारी

दरअसल 18 सितम्बर 2022 को महादेव एप के मुख्य संचालकों ने सक्सेस पार्टी का आयोजन दुबई के फेयरमोंट होटल में किया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक व्यापारी, कारोबारी शामिल हुए थे। अब पुलिस सक्सेस पार्टी में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधि, ठेकेदार, कारोबारी, उद्योगपति और अफसरों की छानबीन पुलिस कर रही है। इसके अलावा उस दौरान विदेश यात्रा करने वाले पुलिस जवानों के पासपोर्ट भी खंगाले जा रहें हैं। आनलाईन सट्टा ऐप को लेकर अब दुर्ग पुलिस के साथ ED इन बड़े कारोबारियों, और संचालकों के डिटेल खंगाल रही है।

पुलिस बना रही सूची, कई बड़े कारोबारी संचालकों के संपर्क में

पुलिस बना रही सूची, कई बड़े कारोबारी संचालकों के संपर्क में

ऑनलाइन सट्टा संचालन के मुख्य सरगना भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को तलाशने में जुटी पुलिस को सूचना मिली थी, कि कई नेता कारोबारी सट्टा किंग सम्पर्क में हैं। तो कुछ ने उनसे मुलाकात करने दुबई यात्रा भी की है। पुलिस जांच में हाल ही में निगम के कुछ पूर्व पार्षद और ठेकेदार द्वारा आनलाईन बेटिंग पैनल आपरेट करने की जानकारी मिली है, इस पर भी जांच टीम काम कर रही है। अब दुर्ग जिला पुलिस की एक विशेष टीम इसमें जानकारी जुटा रही है। पुलिस आनलाईन सट्टा पैनलिस्टों की मदद और इस कारोबार में संलिप्त लोगों से लाभ लेने वालों की भी सूची बना रही है।

सक्सेस पार्टी के नाम पर पानी की तरह बहाया था पैसा

सक्सेस पार्टी के नाम पर पानी की तरह बहाया था पैसा

महादेव एप के तीसरी सालगिरह के मौके पर रवि उत्पल और सौरभ चन्द्राकर ने दुबई में पानी की तरह पैसा बहाया। सट्टा किंग ने बॉलीवुड के नामचीन हीरो हीरोइनों, सिंगरों ऑफ फेमस कॉमेडियन का शो करवाने के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च कर दिए दुबई कि इस पार्टी का वीडियो भी सामने आया था। महंगी शराब और डांस पार्टी में खूब पैसे लुटाया गया था।

दिल्ली से 2 शाखाओं का संचालन, 16 ऑपरेटर गिरफ्तार

दिल्ली से 2 शाखाओं का संचालन, 16 ऑपरेटर गिरफ्तार

महादेव बुक आईडी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भिलाई के बुकी से मिले इनपुट के आधार पर साकेत नगर दिल्ली के दो ब्रांचों का संचालन करने वाले 16 लोगों को पुलिस ने आज पकड़ा है। दिल्ली की दो शाखाओं में काम करने वाले इन सटोरियों के पास से पुलिस ने 6 लैपटॉप और 31 मोबाइल बरामद किया है। सभी के खिजुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मी भी रडार पर

संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मी भी रडार पर

महादेव बुक ऑनलाइन बेटिंग एप में पैनल आपरेट करने वालों को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कई जानकारी टीम को मिली है। चर्चा यह भी है कि फरार आरोपी सौरभ चंद्राकर द्वारा एक दर्जन पुलिस जवानों और सट्टा कारोबार में उसकी मदद कर रहे लोगों को आई फोन गिफ्ट किया गया था। इसके अलावा दुबई के एक मशहूर होटल में सक्सेस पार्टी में शामिल बुकी आईडी संचालक और सहयोगियों को 5 लाख रूपये का शाॅपिंग कार्ड भी दिया गया था। इसकी भी जानकारी टीम को मिली है।

पुलिस ने कूपन की खरीदारी का डिटेल निकाला

पुलिस ने कूपन की खरीदारी का डिटेल निकाला

इस कूपन के मिलन के बाद शहर के इस एक माॅल से कई लोगों ने खरीददारी की है। ये सभी महादेव एप संचालकों के ब्रांचों में को सहयोग करते हुए इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। एपी के निर्देश पर छावनी और भिलाई सीएसपी आईपीएस वैभव वैंकर और प्रभात कुमार को इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई हैं। पुलिस विभाग से निलंबित सिपाही सहदेव सिंह के खिलाफ दो विभागीय जांच टीम काम कर रही है। जिसमें एक टीम ने रिपोर्ट भी सबमिट कर दी है। एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव ने सभी के पासपोर्ट और इमिग्रेशन जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें,, Mahadev ID के चक्कर में फंसे दुर्ग के कारोबारी और उद्योगपति, एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+