उफनती नदी को पार करना चार युवकों को पड़ा भारी, पुलिस व एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सभी जिलों में जमकर बारिश हो रही है ऐसे में शिवनाथ नदी उफान पर है और उफनती नदी के किनारे लगे अवरोधक को हटाकर नदी पार करना चार युवकों को भारी पड़ गया।

दुर्ग, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सभी जिलों में जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में शिवनाथ नदी उफान पर है,और उफनती नदी के किनारे लगे अवरोधक को हटाकर नदी पार करना चार युवकों को भारी पड़ गया। कल देर रात राजनांदगांव से दुर्ग आ रहे चार लोगों की शिवनाथ नदी में डूब गए।

sdrf-1

16 घण्टे बाद भी नही मिली एक भी युवक की लाश,
दरअसल शिवनाथ नदी में देर रात कार सवार चार से पांच युवक कोटनी एनीकेट में लगे अवरोधक को हटाकर पुल पार कर रहे थे। जिसके बाद नदी की तेज बहाव से सभी कार समेत शिवनाथ में बह गए हैं। रात में ही मछली पकड़ने में लगे एक मछुवारे ने कार और उस पर सवार लोगों को नदी की तेज धार में बहते देखा और पुलिस को खबर की। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को खोजने की कोशिश की लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस अधिक प्रयास नहीं कर सकी। सुबह होते ही एसडीआरएफ की टीम व गोताखोरों ने नदी में उतरकर गाड़ी और युवकों को तलाशने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

sdrf

घटना के वक्त कार में 4 से 5 लोग थे सवार
जानकारी के अनुसार जो कार बह गई है उसमें 4 से 5 लोग सवार थे, ऐसी संभावना मछुवारों ने जताई है। अभी तक न कार का पता चल सका और न उसमें सवार लोगों का। वही मछुआरे का कहना है कि गाड़ी में सवार युवक नशे से धूत थे। जिसके चलते उन्होंने अवरोधक हटाया और नदी पार करने लगे। जिसके बाद कार तेजी से एनीकेट की ओर बढ़ा दिया। फिर रात में ही पुलिस और एसडीआरएफ इसकी सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शी मछुवारे ने पुलिस को बताया कि कार रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे अंजोरा की तरफ से दुर्ग आ रही थी। अचानक यह हादसा हो गया।

बैरिगेट हटाने कार से उतरे फिर हुआ हादसा
नदी में तेज बहाव के कारण पुलिस ने एनीकेट के रास्ते पर बैरिगेट लगा रखा है। कार चालक शिवनाथ नदी के ऊपर बने ब्रिज से न जाकर सीधे छोटे पुल की तरफ गए जो बहाव तेज होने की वजह से ब गया है। घटना स्थल से कुछ दूर पर ईंट भट्ठा बनाने वाले रहते हैं। उन्होंने भी बताया कि कार बैरिकेड्स के पास कुछ समय के लिए रुकी। इसके बाद कार से दो तीन लोग उतरे। उन्होंने बैरिकेड्स को हटाया और कार को नदी में घुसा दिया। नदी में बाढ़ होने की वजह से कार उसमें बहती चली गई।

एसडीआरएफ,एनडीआरएफ व पुलिस टीम तलाश में जुटी
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ टीम पहुँची और रैस्कयू शुरू किया। पुलगांव पुलिस और एसडीआरएफ दुर्ग की टीम को रात में काफी देर सर्च करने के बाद कुछ नहीं पता चला। सुबह एनडीआरएफ गोताखोरों की टीम बोट लेकर नदी में उतरी। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन फिलहाल बहाव तेज होने के कारण पुलिस को कोई सफलता नही मिली है। पुलिस ने अब तक कार बरामद नही किया है , और न ही युवकों की शिनाख्त हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+