Durg MLA अरुण वोरा ने निगम में मनाया बर्थडे, भाजपा नेताओं ने किया चक्काजाम, दो भाजपा नेता झुलसे
छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन को लेकर अब बवाल शुरू हो चुका है। विधायक अरुण वोरा को अपना जन्मदिन दुर्ग निगम कार्यालय में मनाना भारी पड़ गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी को बैठे-बिठाए एक नया मुद्दा भी मिल गया। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने विधायक अरुण वोरा द्वारा निगम परिसर में बर्थडे मनाए जाने पर मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों का आरोप है कि निगम के पास कर्मचारियों के वेतन के लिए पैसे नहीं है, लेकिन माननीय के बर्थडे पर जमकर खर्च किए जा रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने सड़क पर लेटकर किया चक्काजाम
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक का जन्मदिन दुर्ग नगर निगम परिषद में मनाया जाने और निगम मद से इसका खर्च वहन करने को लेकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने विधायक अरुण वोरा का पुतला दहन भी किया। इस दौरान दो भारतीय जनता पार्टी के नेता भी इस पुतले की आग में झुलस गए। जिसके भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। यह जाम करीब 2 से 3 घंटे तक चला। इस दौरान नेताओं ने निगम प्रशासन और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।

पुतले की आग में भाजयुमो नेता और पार्षद हुए घायल
दरअसल विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पटेल चौक पर विधायक अरुण वोरा का पुतला दहन किया। लेकिन इस प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस प्रशासन के सिपाही लगातार प्रदर्शनकारियों से पुतले को छीनने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान भाजपा नेताओं ने पुतले पर आग लगा दिया, और जब एक सिपाही ने जलते पुतले को छीनने की कोशिश की तो इस छीना झपटी में पुतला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जा गिरा, इसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितेश साहू व पार्षद अजीत वैद्य सहित कई कार्यकर्ता झुलस गए।

आरक्षक पर कार्रवाई की मांग पर किया चक्काजाम
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उन्होंने दुर्ग पुलिस के सिपाही हरीश साहू की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चक्काजाम किया। इस चक्काजाम से आम नागरिक काफी परेशान रहे। जिसके बाद एसडीएम जागेश्वर कौशल ने भाजपा जिलाध्यक्ष का शिकायत लेकर जांच की बात कही। तब चक्काजाम हटाया गया। वहीं पुलिस प्रशसान ने भी जांच के बाद आरक्षक पर कार्रवाई करने की बात कही।

विधायक से निगम वसूले जन्मदिन का पूरा खर्च
भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन की खुशी को ही किरकिरा कर दिया है। जी हां भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि निगम खर्च से विधायक का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जबकि निगम के कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहें हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि इसकी जांच की जाए और इसका पूरा खर्च विधायक से वसूला जाए।
यह भी पढ़ें,,Mahadev App Durg: बेरोजगार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा पैसे कमाने का शॉर्टकट एप, पुलिस पहुंचा रही जेल












Click it and Unblock the Notifications