Chhattishgarh सरकार की RIPA में स्टार्टअप के लिए युवाओं को मिलेगा मौका, दुर्ग में खुलेंगे 12 केंद्र
Chhattisgarh Government ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिसके तहत सरकार ने महत्वकांक्षी योजना RIPA यानी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क शुरू की है। जहां युवाओं को स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने का मौका मिलेगा। इसके लिए सरकार ने सभी केंद्रों को 2-2 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

हर ब्लॉक में रीपा के तहत, 4 रूरल इंड्रस्ट्रियल पार्क
छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगारोन्मुखी योजना के तहत हर ब्लाक में चार रूरल इंड्रस्ट्रीयल पार्क बनाए जाएंगे। जिसके लियए 3-3 एकड़ की भूमि चिन्हित की गई है। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार अगले 2 महीने में पूरा सेटअप तैयार किया जाना है। दुर्ग के अंजोरा कातरो,अंजोरा ढाबा, चंदखुरी, धमधा ब्लाक में मोहंदी, हसदा, पुरदा, दानी कोकड़ी तथा पाटन ब्लाक के साकरा फुंडा, कुर्मीगुंडरा अशोका में पार्क स्थापित किए जाएंगे। इन MSME यूनिट के लिए अगले 2 हफ्ते में सेटअप तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके साथ ही युवाओं को इसका आबंटन किया जा सके।

उद्योग विभाग उपलब्ध कराएगी जमीन, 12 केंद्र होंगे स्थापित
अब इस योजना के तहत स्वयं के स्टार्टअप इच्छा रखने वाले युवा एवं MSME उद्यमियों को उद्योग विभाग ग्रामीण व आद्योगिक पार्कों में जमीन उपलब्ध कराएगा। यानी अब दुर्ग जिला उद्योग केंद्र (DIC) को भी RIPA में शामिल किया गया है। दुर्ग में राज्य सरकार की योजना का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले के तीन ब्लाकों में 12 यूनिट लगाए जाएंगे। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में योजना के तहत शुरू किए जाने वाले गतिविधियों की जानकारी दी है।
युवाओं से जल्द ही मंगाए जाएंगे आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए जल्द ही आवेदन मंगाए जाएंगे। जिसमें उत्पाद की पूरी जानकारी युवाओं व उद्यमी समूह को देनी होगी। इस योजना के तहत युवा किसी भी प्रोडक्ट का चयन कर छोटे उद्योग संचालित किए जा सकते हैं। प्रोडक्ट के चयन के साथ ही समूह व युवा उद्यमियों को उत्पाद की पैकेजिंग तथा मार्केटिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। इसके लिए जल्द ही उद्यमी समूह व युवाओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
युवा इस तरह के उत्पादों का कर सकते हैं चयन
रीपा के तहत दुर्ग में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, एलईडी व सोलर लाइट असेंबल यूनिट, लेडीज गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, स्टेशनरी फ्लेक्स प्रिंटिंग यूनिट लगाए जा सकते हैं। इसके साथ ही धमधा ब्लाक में RO एवं मिनरल वाटर प्लांट, टोमेटो प्रोसेसिंग यूनिट, केला क्लस्टर , सीमेंट पोल निर्माण, पाटन में गुलाल यूनिट, एनिमल फूड्स, हेल्दी स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग बारदाना, पॉलिथीन बैग बनाने के लिए यूनिट का निर्माण किया जाएगा।
स्टार्टअप की इच्छा रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा
दुर्ग जिले में 300 माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेस यूनिट शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे ग्रामीण और आद्योगिक पार्कों में दी गई भूमि तथा इंफ्रास्ट्रक्चर का सही उपयोग कर सके। रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार युवाओं को ऋण उपलब्ध कराएगी । पढ़े लिखे बेरोजगार एवं उद्यम की इच्छा रखने वाले युवकों का चिंतन किया जाएगा। इसके साथ ही इन्हें रोजगार सृजन कार्यक्रमों से जोड़कर रीपा में अपना काम आरंभ करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बेहतर काम करने वाले महिला समूहों को जिला प्रशासन व सरकार प्रोत्साहित करेगी।
RIPA के लिए इस तरह किया जा रहा उत्पादों का चयन
दुर्ग जिले के सभी ब्लॉक में कृषि में उत्पादित विशिष्ट उत्पादों के अनुसार रीपा के लिए प्रोडक्ट का चयन किया रहा है। धमधा में टमाटर का उत्पादन अधिक होता है। जिसे देखते हुए टोमेटो केचप, टोमेटो सूप से जुड़े प्रोडक्ट के यूनिट लगाए जाएंगे, केले के पत्तों से बायोडिग्रेबल दोना पत्तल, इसके रेशे से बनने वाली दरी, चटाई, बारदाने, जैसी सामग्री बनाने की यूनिट भी लगाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications