Chhattisgarh News: BJP के नए जिलाध्यक्ष ने फोड़ा गुटबाजी का बम, कहा, केंद्रीय संगठन करे इसकी चिंता

Chhattisgarh BJP ने चुनावी तैयारी का शंखनाद कर दिया है बीजेपी ने प्रदेश संगठन के बाद अपने जिला स्तर के संगठन को बदलने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए 13 जिलाध्यक्षों को बदला गया है, और अब जिलाध्यक्ष के माध्यम से मंडलों और बूथों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। भिलाई में वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश बिचपुरिया को संगठन ने भिलाई जिले की कमान सौंपी है। वहीं राजनांदगांव में रमेश पटेल को राजनादगांव की जिम्मेदारी दी गई है।

6 साल तक बिचपुरिया रहे जिलाध्यक्ष, पटेल को फिर मिली कमान

6 साल तक बिचपुरिया रहे जिलाध्यक्ष, पटेल को फिर मिली कमान

भिलाई के बृजेश बिचपुरिया को वैसे तो संगठन का पुराना अनुभव है। क्योंकि 1990 से 1996 तक दो बार वे भिलाई के जिलाध्यक्ष रह चुके है। जानकारों के अनुसार उनका कार्यकाल भी अच्छा रहा। लेकिन संगठन के इस अनुभव के अलावा उन पर किसी नेता के गुट का छाप नहीं है, और वर्तमान भाजपा के ऐसे ही नेतृत्व की तलाश थी। वहीं राजनांदगांव के रमेश पटेल भी तीन बार शहर भाजपा की कमान के साथ राजगामी सम्पदा न्याय समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके अनुभव का लाभ लेने उन्हें फिर से जिम्मेदारी दी गई है।

नए जिलाध्यक्षों के सामने होगी बड़ी चुनौती

नए जिलाध्यक्षों के सामने होगी बड़ी चुनौती

इन भाजपा नेताओं को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद इनको सबसे पहले अपने क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जैसे भिलाई के बृजेश बिचपुरीया है को वर्तमान सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे तीनों जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य बना कर काम करना पड़ेगा। इसके साथ ही इनके समर्थकों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपना एक बड़ी चुनौती होगी। इसके साथ क्षेत्रीय गुटबाजी के बीच आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करना, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती होगी। वहीं राजनांदगांव में रमेश पटेल के नाम पर सांसद पांडेय और पूर्व सीएम ने सहमति जताई है।

बड़े लीडरों की गुटबाजी, केंद्रीय संगठन करे इसकी चिंता

बड़े लीडरों की गुटबाजी, केंद्रीय संगठन करे इसकी चिंता

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया दुर्ग जिले की राजनीति से अच्छी तरह परिचित हैं। बृजेश बिचपुरिया कहतें हैं कि दुर्ग भिलाई के बड़े नेताओं की गुटबाजी या खींचतान को देखना उनका काम नहीं हैं यह काम केंद्रीय और प्रदेश संगठन का है। उनका काम है संगठन को मजबुत करना, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चुनाव के मद्देनजर युवा पीढ़ी के साथ मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भाजपा सरकार की अच्छी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम होगा, जिससे सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायकों की वापसी होगी।

दुर्ग में CM समेंत 3 मंत्री और 2 विधायक

दुर्ग में CM समेंत 3 मंत्री और 2 विधायक

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार दुर्ग जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में वापसी करना एक बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल- पाटन, ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण पीएचई मंत्री गुरुदेव कुमार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। तो वहीं दूसरी ओर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव दुर्ग शहर में विधायक अरुण वोरा लगातार सक्रिय हैं। दुर्ग जिले में एक मात्र वैशाली नगर विधायक विधायरतन भसीन हैं, जिनका स्वास्थ्यगत कारणों से चुनावी मैदान में नहीं उतरने के कयास लगाए जा रहें हैं। दूसरी ओर राजनांदगांव शहर में केन्द्रीय संगठन द्वारा पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाएं भी शुरू ही चुकी हैं। जिसके बाद पूर्व सांसद अभिषेक सिंह विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+