Chhattisgarh: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में दुर्ग निगम ने देशभर में मारी बाजी, CII 3R अवार्ड से होगा सम्मानित

Nagar Nigam Durg को कचरा प्रबंधन में एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जिसके लिए निगम को व्यवस्थित कचरा प्रबंधन के लिए अवार्ड मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग निगम प्रबंधन को यह अवार्ड दिल्ली में 30 नवम्बर को आयोजित CII 3R अवार्ड 2022 में सामानित किया जाएगा। यानी दुर्ग निगम एक बार फिर देश में अपनी उपलब्धि को लेकर के चर्चा में बना हुआ है।

Nigam Durg

देश भर के नगरीय निकायों ने लिया था हिस्सा
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत के नगर निगम, नगर पालिकाओं नगर पंचायतो ने हिस्सा लिया था । जिसमें नगर निगम दुर्ग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। नगर पालिक निगम दुर्ग कचरा प्रबंधन में हर बार की तरह एक बार फिर कामयाबी के शिखर पर पहुंचा है। जिसके परिणाम स्वरूप कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए दुर्ग निगम को सी.आई.आई. 3 आर अवार्ड 2022 से नवाजा गया है। पूरे देश में दुर्ग नगर निगम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

solid waste durg

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में हो रहा बेहतर कार्य
दुर्ग निगम को यह पुरस्कार शहर में उत्पादित कचरें के बेहतर प्रबंधन, पुनर्चक्रण व निष्पादन के क्षेत्र में मिला दिया जा रहा है। नगर निगम ने 3R यानी रिड्यूज, रिसाइकल व रियूज के सिद्धांत के तहत सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर कार्य कर रहा है। घरों से ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण के माध्यम से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाता है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, 100% प्रतिशत कचरा सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग करना। गीला कचरा का खाद बनाना। सूखा कचरा को मणि कंचन केन्द्र में अलग-अलग एकत्रित किया जाता है। जिसमें गत्ता, पेपर, बाटल, प्लास्टिक इत्यादि होता है, इसे बेचकर मणि कंचन केन्द्र में कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीया अन्य आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।

वर्मी कम्पोस्ट, सोनहा खाद का हो रहा निर्मण
निगम के वार्डों में ब्यूटीफिकेशन पॉइंट, सभी वार्डों में नाली एवं सड़कों की सफाई व्यवसायिक परिसर मे रात्रिकालीन सफाई, स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उन्हें काम देना। विंडो गाड़ी का इनोवेशन कर सूखे कचरे से प्रोडक्ट बनाकर विक्रय, स्लम एरिया में विशेष सफाई अभियान। गीले कचरे व गोबर का उपयोग कर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट व सोनहा खाद निर्माण का कार्य किया जाता है
जानिए क्या है CII 3R अवार्ड ?
सीआईआई यानी कॉन्फेडरेशन ऑॅफ इण्डियन इंडस्ट्रीज (भारतीय उद्योग परिसंघ) की स्थापना 1895 में हुई यह भारत की एक गैर सरकारी, गैर लाभ, उद्योग नेतृत्व प्रबंधित संघटन है, यह भारत की औद्योगिक विकास प्रक्रिया में एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण नई दिल्ली द्वारा 30 नवंबर 2022 को दुर्ग निगम को क्रिस्टल बॉलरूम, होटल ललित, नई दिल्ली में अवॉर्ड दिया जाएगा।
जनसहयोग से मिली सफलता: धीरज बाकलीवाल
30 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित सीआईआई 3 आर अवार्ड 2022 समारोह में दुर्ग निगम के मेयर धीरज बाकलीवाल एवं निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकार शामिल होंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आम जनता के सहयोग की बदौलत दुर्ग निगम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रथम स्थान अवार्ड प्राप्त करने में सफल हुआ है। निगम कर्मियों व अन्य लोगों की भी इसमें बढ़ी भागीदारी रही है। कचरा प्रबंधन में दुर्ग नगर निगम को देश में मिला पहला स्थान, आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने कहा कर्मचारियों की मेहनत से यह संभव हो सका है। आगे भी यह प्रयास किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+