छ.ग. के इस जिले में कोरोना ब्लास्ट, नवोदय विद्यालय के 54 छात्र निकले पॉजिटिव, स्कूल बना आइसोलेशन वार्ड
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ कोरोना के 56 लोगों के कोरोना संक्रमित मिले हैं।
महासमुंद, 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ कोरोना के 56 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इन संक्रमितों में 2 स्टाफ के साथ 54 स्टूडेंट्स हैं। सोमवार को जिले में कुल 65 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी, जिसमें सबसे अधिक संक्रमित मरीज इसी विद्यालय से मिले। स्कूल परिसर में ही आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल को बनाया आइसोलेशन वार्ड
सरायपाली के ग्राम छिंदपाली में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawaher Navodaya Vidyalaya) में 56 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बच्चों का इलाज स्कूल में ही किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय में रहकर बच्चों के इलाज में जुटी है। कोरोना के एक साथ इतने ज्यादा मामले सामने आने के बाद महासमुंद सीएमएचओ डॉक्टर आर एस बंजारे ने मामले की पुष्टि करते हुए विद्यालय प्राचार्य को स्कूल बंद करने का सुझाव दिया है। सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

डॉक्टरों की एक टीम स्कूल में तैनात
स्कूल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद संपर्क में आए सभी लोगों की जांच जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला प्रशासन द्वारा डॉक्टरों की एक टीम नवोदय विद्यालय में तैनात कर दी गई है। 15 डॉक्टर व नर्सों की टीम बच्चों का लगातार निरीक्षण कर इलाज कर रही है। सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है वहीं बच्चों के संपर्क में आए विद्यालय प्रबंधन के लोगों की जांच की जा रही है। इस जांच में और भी लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की संभावना है।
स्कूल के सभी स्टाफ की हुई जांच
नवोदय विद्यालय में 275 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 56 संक्रमितों की पुष्टि मंगलवार को हो पाई है। स्कूल परिसर में एक साथ कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने से स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और सोमवार के बाद मंगलवार को भी स्कूल के सभी स्टूडेंट्स व शिक्षकों व अन्य स्टाफ की कोरोना जांच की गई। अभी तक स्कूल के किचन में कार्य करने वाले और एक वार्डन के साथ 54 बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी मिली है ।
स्वस्थ बच्चों को भेजा गया घर
कोरोना से ग्रसित बच्चों इलाज सीएमएचओ के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम विद्यालय में ही कर रहा है। जिनमे सर कुछ बच्चो को सर्दी खांसी के लक्षण मिले हैं। वहीं जिन बच्चों की रिपोर्ट सामान्य है वह अपने परिजनों के साथ घर चले गये है। इस समय विद्यालय में पढ़ाई बंद है। सीएमएचओ डॉ. बंजारे का कहना है कि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। कोरोना के सामान्य लक्षण मिले है सभी का इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications