Chhattisgarh: भाजपा का प्रदेश स्तरीय आंदोलन "मोर आवास, मोर अधिकार", गांव-गांव हो रही बैठकें

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। मोर आवास, मोर अधिकार के प्रदर्शन में 20 जनवरी को तमाम दिग्गज भाजपा नेता शामिल होंगे। इसके लिए गांव-गांव में बैठकें हो रही हैं।

BJP Durg

छत्तीसगढ़ में चुनावी आहट के रूप में विरोध प्रदर्शन का दौर तेज होने जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए भाजपा अब कई आंदोलनों और प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर रही है। जिसके तहत दुर्ग में मोर आवास मोर अधिकार के नाम पर भाजपा बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश से भाजपा कार्यकताओं और दिग्गज नेताओं की भीड़ 20 जवनरी को दुर्ग में जुटेगी।

BJP cg

20 जनवरी को होगा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन
भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि गरीबों के लिए "मोर आवास मोर अधिकार "एक बड़ा मुद्दा है, इस मुद्दे को लेकर भाजपा विपक्षी दल के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायत स्तर से विरोध प्रकट करते हुए विधानसभा, जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन करेगी और आगामी 20 जनवरी 2023 को दुर्ग में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए दुर्ग जिला भाजपा को महतुवपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा महामंत्री ने संभाली है प्रदर्शन की कमान
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महामंत्री विजय शर्मा दुर्ग में होने वाली इस प्रदर्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जिला स्तरीय और मण्डल स्तरीय बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओ को चार्ज कर रहें हैं। अधिक अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का प्रयास इस भाजपा नेताओं का होगा। इस प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भीड़ दुर्ग में जुटेगी इसके लिए जिले में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय समेंत सभी नेता इसकी तैयारी में लगे है।

गांव गांव में हो रही बैठके, हितग्राहियों से कर रहे सम्पर्क
बिलासपुर की हुंकार रैली के बाद अब दुर्ग में मोर आवास मोर अधिकार के नाम से भाजपा नेता राज्य सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। इसके लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गांव गांव में बैठके लि जा रही है। आवासहीन और अधूरे पीएम आवास वाले हितग्राहियों से सम्पर्क किया जा रहा है। भाजपा नेता बैठकों के माध्यम से रणनीति बना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इन्हीं सब मुद्दों को लेकर पंचायत, विधानसभा, जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर अभियान चला रही है।

भाजपा ने सरकार पर लगाया आरोप
भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने गरीब, मजदूर, किसानों को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर रखा है। गरीबो का अपना घर होने का सपना अधूरा रह गया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार ने केंद्र से मिलने वाली राशि को भी रोक दिया है। जिससे लाखो गरीब परिवार प्रभावित हो रहें हैं। कई परिवार घर टूट जाने के कारण झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। अधूरे घर को पूरा करने अब ग्रामीण कर्ज ले रहें हैं। भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया है कि सरकार केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचने से रोकना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+