प्रदेश भाजपा प्रभारी माथुर पहुंचे बालोद, 2023 चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिए 4 सूत्र
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बालोद जिले के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने जिला स्तरीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी शंखनाद किया।

छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगीं है। विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने फिर सत्ता में वापसी के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने बालोद जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें मिशन 2023 में जुटने के लिए तैयार किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी उनके साथ मौजूद रहे।
जिला स्तरीय बैठकों की हुई शुरुआत
राजनांदगांव में भाजपा नेताओं की दो दिवसीय बैठक समाप्त होने के बाद आज प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बालोद पहुंचे। पहली बार नगर आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली के माध्यम से उनका स्वागत किया। जिसके बाद शहर के महादेव भवन में प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेश के प्रथम जिला स्तरीय बैठक का आगाज करते हुए उन्होंने चुनावी तैयारी का एलान किया। अब सभी जिलों में पहुंचकर प्रदेश प्रभारी इसी तरह कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सरकार पर लगाये आरोप
बालोद जिले की इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संभागीय प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी मधुसूदन यादव भी मौजूद रहे। अरुण साव ने धर्मांतरण को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि इनके संरक्षण में ही धर्मांतरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर में 60 शिकायतें धर्मांतरण को लेकर हुई, लेकिन राज्य सरकार ने कोई कार्यवाई नहीं की । उन्होंने प्रधामनंत्री आवास को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा छत्तीसगढ़ के 11 हजार ,पंचायतों में से 4,993 तक पहुंची है जिसमें लगभग 3 लाख पचास हजार प्रभावितों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दिए हैं।
ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के 4 सूत्र
ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए प्रेरित करते हुए कार्यकर्ताओं को 4 सूत्र दिए। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क, जनसंग्रह, जनसंस्कार और जन नियोजन को जीवन में उतार लें तो सभी कार्य संभव हैं। हमें धैर्य और साहस से आगे बढ़ना है। उन्होने कहा कि जो टीम मेरे सामने बैठी है। उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को सबसे आगे रहना है। जिन्हें युद्ध में हलालों दस्ता कहते हैं। जो सीधे सामने खड़ा रहता है। उसे पता नहीं होता कि वार कहां से होगा फिर भी वो तैयार रहता है। आप सब वही हलालो दस्ता हो।
ओम माथुर ने सीएम भूपेश पर कसा तंज
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि मैं प्रदेश का प्रभारी हूं केवल मंडल या जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं है। कार्यों को संपादित करने के लिए मन में इच्छा शक्ति होनी चाहिए। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुलदस्ता देने पहुंच गए। लेकिन बाहर आकर उनके ही खिलाफ बयानबाजी की, जो मुख्यमंत्री की चतुराई को दर्शाता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications