बालोद: जिला मुख्यालय में सक्रिय है चंदा हाथियों का दल, बांस की पत्तियों को बनाया अपना भोजन
बालोद जिला मुख्यालय में शासकीय उद्यान रोपण के नजदीक रविवार को चंदा हाथियों के दल को देखा गया है. हाथियों का दल मुख्य मार्ग तक पहुंच चुका है. यह जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है.
बालोद, 17 जुलाई। बालोद जिला मुख्यालय में शासकीय उद्यान रोपण के नजदीक रविवार को चंदा हाथियों के दल को देखा गया है. हाथियों का दल मुख्य मार्ग तक पहुंच चुका है. यह जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है. वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है. बालोद जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के मुताबिक अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है।

बांस की पत्तियों को बनाया अपना भोजन
बालोद कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि ''अबतक बालोद जिले में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. आज सुबह-सुबह की घटना है. हाथियों ने रोपनी से बांस की पत्तियों को अपना भोजन बनाया है. हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि हाथियों को सही दिशा में भेजा जा सके ताकि किसी तरह की जनहानि ना हो और हाथियों को भी किसी तरह का कोई नुकसान ना हो.''
23-24 की संखया में चंदा हाथियों का दल
बालोद जिला मुख्यालय के पास विचरण कर रहे हाथियों के दल में हाथियों की संख्या लगभग 23-24 बताई जा रही है. वन विभाग ने इसकी पुष्टि की है. वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि हाथियों के झुंड में एक दंतेल हाथी भी शामिल है, जो जून से अलग घूम रहा है. यही हाथी शहर के बेहद करीब है।
इन क्षेत्रों में जारी किया गया अलर्ट
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों का दल बालोद शहर के पास जंगल क्षेत्र आरएफ-66 में विचरण कर रहा है. यही क्षेत्र हाथियों का गढ़ बना हुआ है. पिछले 3 दिनों से हाथी, इसी क्षेत्र में घूम रहे हैं.वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि ''तालगांव, आदमाबाद विश्राम गृह संयुक्त जिला कार्यालय, झलमला, सिवनी, देऊरतराई, सेमरकोना, अंधियाटोला, देवारभाट, गस्तीटोला, नर्रा, धरमपुरा, मुल्लेगुडा इलाके में हाथी की उपस्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.''












Click it and Unblock the Notifications