Dindori News: ट्रैफिक नियमों का मजाक पड़ा भारी, डिंडौरी में पुल से गिरी तेज रफ़्तार बाइक, 3 युवकों की मौत

ट्रैफिक नियमों को मजाक समझने वालों के लिए ये खबर सबक है। एमपी के डिंडौरी तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिर गई। गाड़ी में बिना हेलमेट पहने 3 युवक सवार थे और तीनों की मौत हो गई।

dindori

Dindori speeding bike fell from the bridge:ट्रैफिक रूल्स का पालन न करना एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बना। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में तेज रफ़्तार बाइक पुल से नीचे गिर गई। जिससे बाइक में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रात के वक्त यह हादसा धनगांव के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाया है। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

accidnet

एमपी में दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने जोर दिया जा रहा है। बाइक पर ट्रिपल सवारी चलाना और गाड़ी की ज्यादा रफ़्तार कब किसके लिए जानलेवा साबित हो जाए, इसके लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। लेकिन कई वाहन चालकों को अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है। नियमों को न मानने का खामियाजा बाइक सवार तीन युवकों को भुगतना पड़ा। डिंडौरी जिले के धनगांव के नजदीक तेज रफ़्तार बाइक पुल से नीचे जा गिरी। बाइक में चालक समेत तीन युवक सवार थे। दर्दनाक हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।

accidnet

घटना स्थल से गुजर रहे लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। शहपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पुल से नीचे गिरे युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। चश्मदीदों का कहना है कि बाइक की रफ़्तार ज्यादा थी। रास्ते से अन्य वाहन भी गुजर रहे थे। तभी पुल पर लहराते हुए तेज रफ़्तार बाइक पहुंची और साइड वॉल से टकराते हुई नीचे गिर गई। रात होने की वजह से युवको के शव निकालने में भी पुलिस को काफी मशक्कत का सम्मान करना पड़ा। शहपुरा थाना के टीआई का कहना है कि आसपास के गांव में मृतकों के बारे सूचना भेजी गई है। गाड़ी नंबर के आधार पर परिजनों का पता किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+