16 साल के नाबालिग से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग, डिंडौरी को रुला रही 14 मौतों की यह लिस्ट
Dindori Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए हैं।
हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे के घायलों का शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है।

जानकारी अनुसार पिकअप वाहन में 35 लोग सवार थे। हादसा बिछिया थाना एरिया में गुरुवार तड़के चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 16 से 60 वर्ष के बीच है। 10 शव अम्हाई देवरी, 2 पोंदी और एक-एक शव धमनी व सजनिया ले जाए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के जानकारी अनुसार पिकअप अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव गई थी। लौटते समय एक टर्निंग पर पिकअप पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी।
कलेक्टर विकास मिश्रा के जानकारी मुताबिक वाहन का बीमा और फिटनेस खत्म हो चुका था। पिकअप वाहन माल ढोने के काम आता है। इससे सवारी ढोने की अनुमति नहीं होती है।
हादसे में इनकी गई जान
सरजू पिता धनुवा (उम्र 45 वर्ष)
रागी बाई पति चंदू (उम्र 35 वर्ष)
बसंती (उम्र 30 वर्ष)
रामवती (उम्र 30 वर्ष)
किरपाल (उम्र 45 वर्ष)
मदन सिंह पिता बाबू लाल (उम्र 50 वर्ष)
प्रीतम पिता गोविंद बरकड़े (उम्र 16 वर्ष)
पुन्नू पिता रामलाल (उम्र 55 वर्ष)
भड्डी बाई (उम्र 35 वर्ष)
सेमबाई पति रमेश (उम्र 40 वर्ष)
लालसिंह (उम्र 53 वर्ष)
मुलिया (उम्र 60 वर्ष)
तितरी बाई (उम्र 50 वर्ष)
सावित्री (उम्र 55 वर्ष)
दर्दनाक हादसे (Dindori Road Accident) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। वहीं, मु्ख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मिलीं। उईके ने कहा कि मृतकों के परिजन को जिला प्रशासन की ओर से 20-20 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications