यूपी पंचायत चुनाव: प्रधान प्रत्‍याशी के समर्थक की पीट-पीटकर हत्‍या, गांव में तनाव

देवर‍िया। यूपी के देवर‍िया में प्रधानी चुनाव को लेकर बुधवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया क‍ि नौबत मारपीट तक आ गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक समर्थक की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। एसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकरी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर द‍िया गया है।

uttar pradesh panchayat election 2021 man impaled in deoria

क्‍या है पूरा मामला?

मामला मईल क्षेत्र के नरियाव गांव का है। यहां रहने वाले गुलाब पाल (40) पुत्र रामधारी पाल कारपेंटर का काम करते थे। गुलाब गांव के एक व्यक्ति का प्रधानी चुनाव में समर्थक था। कुछ दिनों से प्रधानी चुनाव को लेकर गांव में दावतें चल रही हैं। दूसरे पक्ष के प्रधान प्रत्याशी ने पिछले दिनों दावत दी थी। बुधवार की रात में गुलाब के समर्थक प्रधान प्रत्याशी ने भी दावत दी। दावत खाने के बाद गुलाब रात 11 बजे घर आ रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और प्रधानी चुनाव में दूसरे पक्ष को समर्थन करने की बात कहकर विवाद करने लगे। इसी दौरान गुलाब को लाठी-डंडे से पीट द‍िया गया। गुलाब की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात

घटना से गुलाब के परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने नरियांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसपी ने थानेदार शैलेंद्र कुमार को जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+