'मैं चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन... ', पति की मौत के बाद पत्नी ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दरोगा की पिटाई से युवक की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।
यह पूरा मामला बरहज थाना क्षेत्र के सतराव का है। आरोप है की सतराव चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुशवाहा ने एक मामूली विवाद के चलते दद्दन यादव जो सतराव गांव का रहने वाला है उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी । इसे परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।
वहीं परिजनों का आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान के लड़के के साथ युवक घूमता था। जो दरोगा वीरेंद्र कुशवाहा को नागवार लगती थी इसी से दरोगा ने इतनी बेरहमी से पिटाई की युवक की मौत हो गई ।

मृतक दद्दन की पत्नी ने बताया कि दरोगा डंडे से बेरहमी से पीट रहे थे। दरोगा ने पति को भरी सभा में पीटा। मैं मना कर रही थी। गुहार लगा रही थी। लेकिन वह एक न सुन रहे थे। मेरे पति को मार डाला।
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा की एक युवक की मौत हुई है । दरोगा पर पिटाई का आरोप लगा है । मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम करवाई की जा रही है ।












Click it and Unblock the Notifications